13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्राउंड रिपोर्ट: उदयपुर में पेयजल संकट होगा दूर, वित्त विभाग से मिले 51 करोड़; जानें किन इलाकों को मिलेगा फायदा

उदयपुर में गर्मियों से पहले पेयजल संकट दूर करने के लिए वित्त विभाग ने 50.46 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। दिसंबर में टेंडर होंगे और मार्च तक काम पूरे करने का लक्ष्य है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 13 Nov 2026, 2:31 PM IST

udaipur drinking water crisis

उदयपुर में पेयजल संकट होगा दूर, वित्त विभाग से मिले 51 करोड़ (पत्रिका क्रिएटिव फोटो)

Udaipur Water Supply: कमजोर मानसून और पानी की कमी के कारण उदयपुर में गर्मियों से पहले पेयजल संकट गहराने की आशंका है। इसे देखते हुए जलदाय विभाग ने कमर कसते हुए प्रस्ताव विभागीय मुख्यालय को भेजे थे। वित्त विभाग ने उदयपुर, राजसमंद और पाली के शहरी क्षेत्रों के लिए 84.94 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। इसमें उदयपुर के कामों का सबसे बड़ा हिस्सा है।

वित्त विभाग के अनुसार, यह राशि आकस्मिक कार्यों के लिए राज्य निधि से दी गई है। उदयपुर शहर के कामों का बजट करीब 50.46 करोड़ रुपए है। दीपावली के साथ ही स्वीकृतियां मिलने से उदयपुर शहर के लिए बड़ी राहत मिली है। इससे गर्मी के सीजन में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने में आसानी होगी।

जिले के दूसरे शहरी इलाकों में ये होंगे काम

  • भींडर में आपात स्थिति में पाइप जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू रखने के लिए 43.10 लाख रुपए।
  • कानोड़ की मौजूदा पाइप जलापूर्ति व्यवस्था के लिए 55.02 लाख रुपए।
  • ऋषभदेव में दो कुओं को गहरा करने, पंपिंग इंजन और राइजिंग मेन के लिए 83.40 लाख रुपए।
  • खेरवाड़ा में पुराने पाइप और पंपिंग यूनिट बदलने के लिए 43.85 लाख रुपए।

अब आगे क्या: ऐसे पूरी होगी प्रक्रिया

पहले जलदाय विभाग मुख्यालय से तकनीकी स्वीकृति जारी होगी। इसके बाद उदयपुर संभागीय मुख्यालय स्तर पर विभाग तकनीकी प्रक्रिया पूरी करेगा। दिसंबर में टेंडर और वर्कऑर्डर जारी किए जाएंगे। मार्च तक सभी जरूरी काम पूरे करने का लक्ष्य है, ताकि गर्मियों में पेयजल संकट को टाला जा सके।

वित्त विभाग ने इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं। काम राजस्थान पारदर्शी सार्वजनिक खरीद (आरटीपीपी) अधिनियम, 2012 और नियम, 2013 के तहत होंगे। ये काम केवल अति आवश्यक प्रकृति के होंगे। कोई भी काम किसी दूसरी योजना में पहले से स्वीकृत नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, संबंधित प्रस्तावों को विभाग की नीति निर्धारण समिति से भी मंजूरी लेनी होगी।

कार्यों का विवरण और इसके लिए प्रस्तावित बजट

क्र.कार्य का विवरणप्रस्तावित बजट (लाख रुपए)
1कानपुर से प्रतापनगर टंकी तक अतिरिक्त 4 एमएलडी पानी लाना1085.07
2उदयपुर के लिए झामरकोटड़ा स्थित माइंस से 1.5 एमएलडी पानी लाना862.34
3नगर खंड-II के तहत विभिन्न स्थानों पर हैंडपंप का काम27.65
4नगर खंड-II के तहत मौजूदा नलकूपों और पंपघरों का जीर्णोद्धार47.47
5नगर खंड-V के तहत 4 नए बड़े नलकूप बनाना48.25
6नगर खंड-VI के तहत देवाली पंप हाउस में हेडर सिस्टम का जीर्णोद्धार67.64
7फतहसागर के डेड स्टोरेज से पानी उठाने के लिए काम85.02
8एन. भैरव नगर व मेगा आवास के तहत 3 बड़े नलकूप के लिए75.18
9खरबड़िया से पानेरियों की मादड़ी तक 4 एमएलडी पानी लाया जाना1099.40
10बड़ी झील से शहर तक जलापूर्ति के लिए बड़ी योजना का जीर्णोद्धार273.80
11नगर खंड-I के तहत विभिन्न स्थानों पर हैंडपंप का काम33.58
12गुलाब बाग की बावड़ियों में पुराने पंपसेट बदलकर अपग्रेड करना89.26
13माली कॉलोनी, टेकरी में नलकूप लगाने के लिए12.81
14इंद्रगढ़ टंकी दक्षिणी गेट पर नलकूप के लिए13.84
15अग्रवाल कॉलोनी गायरीयावास में नलकूप के लिए15.33
16सेक्टर-11 शाही बाग में नलकूप लगाने के लिए16.30
17पटेल सर्कल डिवीजन स्टोर में ट्यूबवेल के लिए32.49
18सेक्टर-11 बॉम्बे कॉलोनी में नलकूप के लिए13.83
19महावीर कॉम्प्लेक्स के पास रामसिंहजी की बाड़ी में नलकूप के लिए13.83
20एलआईसी ऑफिस के पास रेती स्टैंड पर नलकूप के लिए16.37
21गोविंद नगर में नलकूप के लिए13.86
22सेक्टर-13 महाराणा प्रताप कॉलोनी में नलकूप के लिए27.46
23बरकत कॉलोनी में नलकूप के लिए17.28
24सवीना गांव में नलकूप के लिए15.86
25सेक्टर-8 में नलकूप के लिए17.28
26श्रीराम नगर में नलकूप के लिए17.28
27पांच बाटा सेक्टर-14 में नलकूप के लिए22.94
28बी ब्लॉक सेक्टर-14 में नलकूप के लिए34.27
29चूंगी नाका सेक्टर-14 में नलकूप के लिए34.27
30गोवर्धनसागर झील के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में नलकूप के लिए177.25
31आई ब्लॉक सेक्टर-14 में नलकूप के लिए17.28
32नैला तालाब में नलकूप के लिए58.19
33एस-2 ब्लॉक सेक्टर-14 में नलकूप के लिए17.28
34हैडीक्राफ्ट मार्केट के पास नलकूप के लिए15.57
35फतह स्कूल परिसर में नलकूप के लिए63.80
36आरसीए गेट के पास नलकूप के लिए18.39
37आकाश एयरकॉन के सामने शक्ति नगर में नलकूप के लिए12.13
38जेल कॉलोनी में नलकूप के लिए12.06
39सेंट्रल जेल के अंदर नलकूप के लिए15.58
40हस्ती माता मंदिर के पास नलकूप के लिए25.36
41पीएचईडी कार्यालय परिसर गुलाब बाग में नलकूप के लिए22.26
42सेक्टर-3 क्षेत्र में नलकूप के लिए36.92
43सूर्या नगर में नलकूप के लिए54.16
44पानेरियों की मादड़ी क्षेत्र में नलकूप के लिए58.13
45बप्पा रावल नगर क्षेत्र में नलकूप के लिए40.48
46कुंभा नगर क्षेत्र में नलकूप निर्माण के लिए85.48

वित्तीय स्वीकृति मिलने से समय पर तैयारी संभव हो सकी है। मुख्यालय से तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद जिला स्तर पर स्वीकृतियां जारी की जाएंगी। दिसंबर में टेंडर और वर्कऑर्डर जारी कर देंगे। कोशिश है कि मार्च तक जरूरी काम पूरे हो जाएं, ताकि गर्मियों में पेयजल आपूर्ति में परेशानी न हो।
-रविंद्र चौधरी, एसई, पीएचईडी