ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम नारायण कुमावत के अनुसार छठ पूजा के दिन वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह 8:09 बजे से दोपहर 12:11 बजे तक रहेगा। हालांकि चंद्र राशि मिथुन, तुला और कुंभ वाले जातकों के लिए यह मुहूर्त वर्जित बताया गया है। शेष राशियों मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन के जातकों के लिए यह समय शुभ और लाभकारी रहेगा।