उदयपुर

उदयपुर. बस एक और बाधा… जल्द खुल सकती ठोकर चौराहे की राह, बदलेगी सूरत

ठोकर चौराहे के विस्तार की योजना अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। रेलवे छोर पर बिजली के पोल, टावर और ट्रांसफार्मर शिफ्ट किए जा चुके हैं। वन विभाग की चौकी की बाउंड्री पीछे कर 150 वर्ग फीट जगह भी उपलब्ध कराई गई है, जहां स्लिप लेन विकसित होगी। अब आयड़ से सुंदरवास की ओर जाने वाले मार्ग पर एक भवन विस्तार में बाधा बना हुआ है। यूडीए और शहर विधायक भवन मालिक से बातचीत कर जमीन लेने का प्रयास कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2026, 5:41 PM IST
thokar chauraha
अव्यसिथत ठोकर चौराहा, जहां हर पल लगता है जाम 

उदयपुर. शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों में शामिल ठोकर चौराहा को चौड़ा और व्यवस्थित करने की योजना अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। चौराहे के विस्तार में आ रही अधिकांश बाधाएं दूर कर ली गई हैं। रेलवे छोर पर बिजली के पोल-टावर और ट्रांसफार्मर शिफ्ट किए जा चुके हैं, जबकि आयड़ रोड की तरफ वन विभाग की चौकी की बाउंड्री पीछे लेकर 150 वर्ग फीट जगह उपलब्ध कराई गई है। इससे इस तरफ स्लिप लेन निकालने का रास्ता खुल गया है। अब आयड़ से सुंदरवास की ओर जाने वाली सड़क पर एक भवन ही चौराहे के विस्तार में आखिरी बाधा है। इस भवन के कारण प्रस्तावित सड़क की चौड़ाई प्रभावित हो रहा है। यूडीए और शहर विधायक की ओर से भवन मालिक से बातचीत कर आवश्यक जमीन लेने का प्रयास किया जा रहा है।--

बन सकेगी स्लिप लेनआयड़ रोड की तरफ यातायात सुगम बनाने के लिए वन विभाग की चौकी की बाउंड्री पीछे की गई है। इससे करीब 150 वर्ग फीट जमीन उपलब्ध हुई है। इस जगह का उपयोग स्लिप लेन विकसित करने में किया जाएगा। स्लिप लेन बनने से मुख्य चौराहे पर वाहनों का दबाव कम होगा। वाहन चालकों को हर दिशा में जाने के लिए मुख्य चौराहे पर ही रुककर रास्ता बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे टर्निंग और ट्रैफिक संचालन अधिक व्यवस्थित हो सकेगा।

बिजली के पोल और टावर शिफ्टचौराहे के रेलवे की तरफ वाले हिस्से में सड़क चौड़ी करने के लिए बिजली के पोल और टावर दूसरी जगह शिफ्ट किए गए हैं। रेलवे बाउंड्री के पास लगा ट्रांसफार्मर भी स्थानांतरित किया जा चुका है। ये ढांचे सड़क विस्तार की राह में बाधा बने हुए थे। इनके हटने से इस हिस्से में सड़क के लिए जगह उपलब्ध कराने और यातायात सुचारू बनाने की दिशा में काम आगे बढ़ा है।-एक भवन पर टिकी पूरी योजना

चौराहे के आयड़ से सुंदरवास की ओर जाने वाले हिस्से में एक भवन प्रस्तावित सड़क की चौड़ाई के दायरे में आ रहा है। इसके कारण इस तरफ सड़क का अपेक्षित विस्तार नहीं हो पा रहा है। यूडीए और शहर विधायक भवन मालिक से बातचीत कर रहे हैं। पहले भी इस संबंध में चर्चा हो चुकी है। अब आवश्यक जमीन लेकर रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है, ताकि पूरे भवन को लेकर विवाद या बाधा के बजाय सड़क चौड़ाई के लिए जरूरी जगह उपलब्ध हो सके।

Updated on:
31 Oct 2026, 5:41 PM IST
Published on: