उदयपुर

उदयपुर में दुर्घटना संभावित स्थलों पर होंगे सुधार के प्रयास, दुर्घटनाओं पर लगाया जाएगा अकुंश

-यातायात प्रबंधन समिति की बैठक
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2017, 2:37 AM IST
Traffic management committee

उदयपुर . जिले में दुर्घटनाओं को रोकने के साथ ही पुलिस-प्रशासन व विभिन्न विभाग सभी दुर्घटनाओं स्थलों को चिह्नित कर वहां सुधार का प्रयास करेंगे।


जिला कलक्टर जिला कलक्टर बिष्णुचरण मल्लिक ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक में ये आदेश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं के न्यूनीकरण में मार्ग पर आ रही तकनीकी खामियों को सुधारते हुए नवीन प्रयोग अमल में लाए जाए जिससे आमजन को सुरक्षित परिवहन के लिए मार्ग उपलब्ध हो सके।

सडक़ सुरक्षा को लेकर उठाए कदम
संयोजन प्रादेशिक परिवहन अधिकारी एम.एल.रावत ने करते हुए बताया कि सडक़ सुरक्षा को लेकर उपखंड स्तर पर भी कमेटी गठित कर प्रभावी कदम उठाए गए हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर सुभाष चंद्र शर्मा ने भी बैठक में विविध मुद्दों की समीक्षा की तथा जवाबदेह अधिकारियों को ही बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए। बैठक में रोडवेज के मुख्य प्रबंधक महेश उपाध्याय, अधिशासी अभियंता संजीव शर्मा (प्रन्यास), मुकेश पुजारी (नगर निगम) जिला परिवहन अधिकारी छगन मालवीय सहित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, निर्माण, परिवहन आदि मौजूद थे।

हाईव पर बढ़े निगरानी

- दुर्घटनाएं हाइवे पर अधिक हो रही हैं, ऐसे में मेडिकल मोबाइल यूनिट्स के साथ ही निगरानी वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था कर सतत पेट्रोलिंग करवाई जाए।

- ये वाहन सडक़ों की स्थिति पर भी नजर रखेंगे ताकि दुर्घटना के कारणों को समय रहते दूर किया जा सके एवं आवश्यकता पडऩे पर त्वरित राहत पहुंच पाए।

- जिले भर में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का चयन करते हुए वहां आ रही खामियों को दूर करने के लिए जिम्मेदार एजेंसियों को प्रभावी कार्ययोजना बनाए।

- शहर क्षेत्र में यातायात के बढ़ते दबाव एवं सुरक्षित यातायात के मद्देनजर फुट ओवरब्रिज पार्किंग, अंडरपास, सर्कल, चौराहे पर सुरक्षा के विशेष उपाय, संकेतक, हाइटेक रोड फुटपाथ, यातायात डायवर्जन आदि के विशेष कदम उठाने को कहा।

- दुर्घटनाओं स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा के लिए भी बेहतर इंतजामों पर जोर दिया।

Published on: