उदयपुर

टॉयलेट करते हुए ही चली गई जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

Rajasthan Road Accident: युवक अपनी स्कूटी से किसी काम से बाहर निकला था और वापस घर लौटते वक्त रात करीब 9:30 बजे ढीमड़ा फाटक के पास टॉयलेट करने रुका था। तभी पेशाब करते समय तेज रफ्तार पिकअप ने उसे चपेट में ले लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Dec 2024, 3:33 PM IST
Feature image

Udaipur News: रात में सड़क किनारे पेशाब कर रहे एक युवक को पिकअप ने कुचल दिया। सलूंबर के सराड़ा थाना क्षेत्र में उदयपुर-जयसमंद स्टेट मेगा हाईवे पर बीती रात दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बेकाबू पिकअप युवक को कुचलती हुई करीब 20 फीट दूर खेत में उतर गई। पुलिस के अनुसार हादसे में सलूंबर के सेरिया गांव निवासी प्रवीण(30) पुत्र रामजी मेहता की मौत हो गई।

युवक अपनी स्कूटी से किसी काम से बाहर निकला था और वापस घर लौटते वक्त रात करीब 9:30 बजे ढीमड़ा फाटक के पास टॉयलेट करने रुका था। तभी पेशाब करते समय तेज रफ्तार पिकअप ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे के बाद पिकअप चालक फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और ट्रेफिक जाम हो गया। सूचना पर जयसमंद चौकी प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद मीणा, हैड कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था बहाल कराई। इधर, अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक युवक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके पिता रामजी मेहता और माता लक्ष्मी महाराष्ट्र में होटल में काम करते हैं। पहले बेटा प्रवीण भी उनके साथ वहीं काम करता था लेकिन कुछ माह पहले वह गांव आ गया था। फिर यहां किराना की दुकान चला रहा था। घटना की सूचना पर एडवोकेट गेबीलाल मेहता व मनोज कुमार सहित कई ग्रामीण पहुंचे। मंगलवार को परिजनों से रिपोर्ट लेने के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Updated on:
24 Dec 2024, 3:33 PM IST
Published on: