24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur Tanker Blast: बार-बार रूला रहा जयपुर-अजमेर हाइवे हादसा, आज फिर दो जनों की मौत, अब तक 15 जनों की गई जान

Jaipur-Ajmer highway: इस हादसे में अब तक कुल 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल अस्पताल में भर्ती हैं। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने हादसे से जुड़े ताजा हालातों की जानकारी दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 24 Dec 2024, 9:15 PM IST

जयपुर। जयपुर-अजमेर हाइवे पर गैस टैंकर भिडंत के बाद हुए अग्निकांड का दर्द बार-बार रूला रहा है। इस हादसे में लगातार मरने वालों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। गंभीर रूप से घायल दो और जनों ने मंगलवार को दम तोड़ दिया है। ऐसे में इस अग्निकांड में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।
जयपुर-अजमेर हाइवे पर शुक्रवार सुबह गैस टैंकर में भीषण आग लग गई थी। यह हादसा बड़ा विशाल था। इस हादसे ने जयपुर ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान को हिला दिया था। इस हादसे में शुक्रवार को ही 11 जनों की मौत हो गई थी। वहीं दो जनों की मौत शनिवार को हुई। इसके अलावा काफी संख्या में आग से जले गंभीर रूप से घायल सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से दो जनों ने आज दम तोड़ दिया। अब तक जयपुर-अजमेर हाइवे पर हुए अग्निकांड में मरने वालों की संख्या 15 हो गई है।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने दी स्थिति की जानकारी

जयपुर के भांकरोटा अजमेर रोड पर हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। इस हादसे में अब तक कुल 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल अस्पताल में भर्ती हैं। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने हादसे से जुड़े ताजा हालातों की जानकारी दी।
डॉ. माहेश्वरी के मुताबिक, "कल और आज दो मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। हालांकि, अब तक इस हादसे में कुल 15 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से 10 लोगों की मौत इलाज के दौरान हुई, जबकि 5 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।"

घायलों की स्थिति गंभीर

उन्होंने बताया कि फिलहाल 18 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 3-4 मरीजों की हालत गंभीर है। इनमें से तीन लोग वेंटिलेटर पर हैं और उनका इलाज लगातार जारी है। मेडिकल टीम पूरी तरह से सक्रिय है और सभी घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार देने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रयास जारी, कुछ मरीज हो सकते हैं डिस्चार्ज

डॉ. माहेश्वरी ने यह भी बताया कि अस्पताल में भर्ती कुछ मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है और आज दो और मरीजों को डिस्चार्ज किया जा सकता है। मेडिकल टीम की प्राथमिकता घायलों को शीघ्र स्वस्थ करना है।

यह भी पढ़ें: जयपुर-अजमेर हाइवे पर फिर दौड़ी जिंदगी, लेकिन ये बर्बादी के निशां बता रहे हादसा कितना भयंकर था, देखें ये 10 तस्वीरें