24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के परिवार की कार को 100 मीटर तक घसीटता ले गया ट्रक ड्राइवर, बेटी के ससुराल से लौट रहा था परिवार, बाल-बाल बचे

NH 52 Accident News: पीछे चल रहे वाहनों में से कुछ कार चालको ने बूंदी नंबर की कार देखकर परिवार जनों को रोककर उनसे पूछा तो पता लगा की नमाना मंडल अध्यक्ष का परिवार कार में सवार थे और बाल-बाल सब लोग बच गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 24 Dec 2024, 12:50 PM IST

Bundi News: राष्ट्रीय राजमार्ग 52 रामगंज बायपास पर रविवार रात को कोटा से बूंदी की ओर जा रही कार को पीछे से ट्रक के टक्कर मार देने के बाद उसमें सवार पूरा परिवार बाल बाल बच गया। भाजपा ग्रामीण नमाना मंडल अध्यक्ष उदय लाल गुर्जर अपने परिवार के साथ अपनी बेटी के ससुराल से किसी पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेकर वापस अपने गांव बच्चों सहित सिलोर लौट रहे थे। तभी रामगंजबालाजी तेल फैक्ट्री से थोड़ा आगे एक ट्रक चालक ने पीछे से गफलत व लापरवाही करते हुए कार को टक्कर मारते हुए लगभग सौ मीटर तक घसीटते हुए ट्रक में फंसा कर ले गया।

यह भी पढ़ें : रूंधे गले से बोली टेमू “5 महीने पहले 18 साल के जवान बेटे को खोया, अब जयपुर गैस टैंकर ब्लास्ट में पति के साथ हुआ ऐसा”

ऐसे में कार में सवार सभी लोग चिल्लाने लगे। बाद में ट्रक चालक को कार दिखाई देने के बाद उसने ट्रक को रोका। दुर्घटना घटित होते ही ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। उधर पीछे चल रहे वाहनों में से कुछ कार चालको ने बूंदी नंबर की कार देखकर परिवार जनों को रोककर उनसे पूछा तो पता लगा की नमाना मंडल अध्यक्ष का परिवार कार में सवार थे और बाल-बाल सब लोग बच गए। बाद में इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। जिस पर सदर थाना पुलिस ट्रक को थाने ले गई। वहीं दुर्घटना के बाद मंडल अध्यक्ष ने सदर थाना पुलिस को रिपोर्ट सौंपी ।

यह भी पढ़ें : Viral Video: बेकाबू होने के बाद 8 बार पलटी कार, आग निकलने के बाद गेट पर जा अटकी, गाड़ी में सवार लोग निकलकर बोले-चाय तो पिला दो….

आधा घंटे तक यातायात बाधित

वही दुर्घटना घटित होने के बाद 9:15 बजे करीब राजमार्ग पर ट्रक कार की दुर्घटना के बाद में सड़क पर निकल रहे वाहनों का जाम लगना शुरू हो गया। लेकिन यहां पर आधा घंटे के अंतराल तक हाइवे पेट्रोलिंग के कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचने से ग्रामीणों ने वाहनों को रामगंजबालाजी पुराने राजमार्ग की सड़क पर निकाला। सदर थाना पुलिस के पहुंचने के बाद ट्रक व कार को मौके से हटाने के आधा घंटे बाद यातायात सुचारु हुआ।