24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Viral Video: बेकाबू होने के बाद 8 बार पलटी कार, आग निकलने के बाद गेट पर जा अटकी, गाड़ी में सवार लोग निकलकर बोले-चाय तो पिला दो….

Rajasthan Road Accident: खतरनाक एक्सीडेंट के बाद बाद गाड़ी सवार लोग निकलकर एजेंसी के आदमी को बोले- चाय पिला दो। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 21 Dec 2024, 2:11 PM IST

CCTV Footage Viral Video: नागौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें नागौर के बीकानेर रोड पर एक कार 8 बार पलटी खाई और थोड़ी आग निकलकर गेट पर अटक गई। खतरनाक एक्सीडेंट के बाद बाद गाड़ी सवार लोग निकलकर एजेंसी के आदमी को बोले- चाय पिला दो। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

तेज रफ्तार में अनियंत्रित हुई SUV


नागौर से बीकानेर जा रही एक तेज रफ्तार SUV नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित हो गई और 7-8 बार पलट गई। हादसा होंडा एजेंसी के पास हुआ, जहां कार पलटते हुए एजेंसी के गेट से टकराई। गेट टूट गया और गाड़ी वहीं रुक गई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत की बहू का वीडियो वायरल, युवक को जंजीरों से कराया मुक्त

चमत्कार: सभी सवार सुरक्षित


गाड़ी में पांच लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति गाड़ी पलटने से पहले ही बाहर गिर गया, जबकि चार लोग अंदर ही फंसे रहे। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि सभी लोग सुरक्षित बच गए।

हादसे के बाद मांगी चाय


हादसे के तुरंत बाद चारों लोग बाहर आए और एजेंसी में पहुंचकर चाय की मांग करने लगे। एजेंसी के कर्मचारियों ने बताया कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई थी।

यह भी पढ़ें : देखें Jaipur Gas Tanker Blast की लेटेस्ट वीडियो, जयपुर-अजमेर पर ऐसे फटा टैंकर

CCTV में कैद हुआ हादसा


हादसे के दौरान गाड़ी में आग की लपटें उठती नजर आईं, जिससे लोगों को और भी बड़ा खतरा होने का अंदेशा था। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

लोगों ने कहा- "जाको राखे साईंया"


इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसे चमत्कार बताया। सभी ने कहा कि यह घटना "जाको राखे साईंया, मार सके ना कोई" कहावत को सही साबित करती है।