24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रूंधे गले से बोली टेमू “5 महीने पहले 18 साल के जवान बेटे को खोया, अब जयपुर गैस टैंकर ब्लास्ट में पति के साथ हुआ ऐसा”

बंसीलाल के साथ एक साथी और था जो गाड़ी चला रहा था। दूर हो रहे धमाकों के चलते साथ बैठे हुए नीचे कूद गए। बंसीलाल बिना लकड़ी के नीचे समय पर नही कूद पाने के चलते हादसे का शिकार हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 24 Dec 2024, 12:23 PM IST

अस्पताल में भर्ती बंसीलाल।

Jaipur Gas Tanker Blast: शुक्रवार को हुए भांकरोटा अग्निकांड में बरसनी ग्राम पंचायत क्षेत्र के रूपपुरा निवासी बंसीलाल के परिजनों का दर्द पहाड़ टूट गया है। बंसीलाल के बेटे की मौत के आंसू सूखे भी नही थे के भांकरोटा अग्निकांड ने बंसीलाल की पत्नी टेमू देवी को एक ओर दर्द दे दिया। टेमू ने बताया कि परिवार में एक लड़का व एक लड़की है। लड़का बीमारी के चलते 5 महीने पहले खो चुकी हूं। अब एसएमएस अस्पताल जयपुर के बर्न आईसीयू के बाहर पति के लिए ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रही है। बंसीलाल के घर रूपपुरा निवास पर मिलने वालों का कुशलक्षेप पूछने वालों का तांता लगा हुआ है। बंसीलाल की बूढ़ी मां उगमी देवी का इस हादसे के बाद रो-रो कर बुरा हाल हो चला है। बताती हैं कि एक पोते को पहले ही खो चुकी हूं। पोती ज्योति की अभी तक शादी नही हुई है ऐसे में परिवार में मानो दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।

माँंउगमी देवी ने बताया कि बेटे के साथ एक साथी और था जो गाड़ी चला रहा था। दूर हो रहे धमाकों के चलते साथ बैठे हुए नीचे कूद गए। बेटे बंसीलाल बिना लकड़ी के नीचे समय पर नही कूद पाने के चलते हादसे का शिकार हो गया। पत्नी टेमू को पति के बारे में कुछ पूछते हैं तो दर्द से भर उठती है। कुछ देर बाद आंखों से आंसू पोछकर रूंधे गले से कहती है कि 5 महीने पहले 18 साल के जवान बेटे को खो चुकी हूं और अब पति के साथ ये हो गया है।

यह भी पढ़ें : Jaipur Gas Tanker Blast: टैंकर ब्लास्ट में 11 जिंदा जले, 40 गाड़ियों में लगी आग; सामने आई हादसे की वजह

टेमू के पति बंसीलाल डंपर चालक थे वर्ष 2009 में एक दिन करंट की चपेट में आ गए और रीढ़ की हड्डी खराब हो गई। चलने में परेशानी होने लगी। धीरे-धीरे सुधार होने लगा उसके बाद डंडे के सहारे चलने लगे । लगातार नहीं चल पाते थे लेकिन बैठकर करने वाला काम करने लगे थे और कहते थे अब मैं वापस गाड़ी चला लूंगाए लेकिन शुक्रवार सुबह पता चला कि वे जल गए। एसएमएस पहुंचे तो उनकी हालत के बारे में पता चला ।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग