8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RBSE Board Exam 2026 : प्रश्न-पत्र को लेकर बोर्ड की नई व्यवस्था, उड़नदस्तों पर भी रहेगी नजर

RBSE Board Exam 2026 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। प्रश्न पत्रों को लेकर बोर्ड ने कई नई व्यवस्थाएं की हैं। जानिए।

1 minute read
Google source verification
RBSE Board Exam 2026 New System question papers kept in a double-locked safe flying squads will also be under surveillance

फोटो - AI

RBSE Board Exam 2026 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा में नकल तथा प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। बोर्ड परीक्षा में नकल की रोकथाम को लेकर गठित होने वाले उड़न दस्तों पर भी इस बार तीसरी नजर रहेगी, जिससे परीक्षा दौरान पूरी पारदर्शिता बरती जा सके। हर उड़न दस्ते के साथ भी एक-एक वीडियोग्राफर होगा, ताकि परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान कोई भी चूक को सीधा पकड़ा जा सके।

बांसवाड़ा जिले के समस्त परीक्षा केन्द्रों के प्रश्न-पत्रों के पैकेट्स पुलिस थानों एवं पुलिस चौकियों में रहेंगे। किसी भी विद्यालय में प्रश्न पत्र नहीं रहेंगे। परीक्षा के दिन पुलिस लॉकअप से पेपर कॉडिनेटर प्रश्न-पत्र विद्यालयों को देंगे।

2 केन्द्र बंद, एक नया

जिले में इस बार 177 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। गत वर्ष 176 परीक्षा केन्द्र थे। इस वर्ष दो परीक्षा केन्द्र बागीदौरा ब्लॉक का राउमावि बांसला एवं छोटी सरवन ब्लॉक का राउमावि छायनबड़ी को बंद कर दिया है। वहीं, राउमावि डोरिया रेल नया केन्द्र स्थापित किया है।

फैक्ट फाइल

12 फरवरी से 11 मार्च तक होगी उमावि की परीक्षाएं।
12 फरवरी से 28 फरवरी तक होगी मावि की परीक्षाएं।
1177 बोर्ड परीक्षा केन्द्र किए हैं स्थापित।
29,855 परीक्षार्थी हैं 10वीं-प्रवेशिका के।
23,783 परीक्षार्थी हैं 12वीं एवं वरिष्ठ उपाध्याय के।
07 फरवरी को होगा बोर्ड परीक्षा प्रश्न-पत्रों का वितरण।

डबल लॉक में रहेंगे प्रश्न-पत्र

बोर्ड परीक्षा के प्रश्न-पत्रों के पैकेट्स पुलिस थानों एवं चौकियों में डबल लॉक में रहेंगे। शिक्षा विभाग के अनुसार 167 केन्द्रों के प्रश्न-पत्र पुलिस थानों तथा शेष 10 केन्द्रों के पेपर पुलिस चौकियों में रहेंगे। वहां सुरक्षाकर्मी 8-8 घंटों की राउण्ड द क्लॉक ड्यूटी करेंगे। इसके साथ ही संग्रहण केन्द्र राबाउमावि नई आबादी बांसवाड़ा में भी सीसीटीवी कैमरे बोर्ड की ओर से लगाए गए हैं। वहीं, वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी।