उदयपुर

यूसीसीआई एक्सीलेंस अवार्ड के लिए आवेदन आमंत्रित, इन श्रेणियों में मिलेंगे अवार्ड

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Nov 02, 2018
UCCI Excellence award
यूसीसीआई एक्सीलेंस अवार्ड के लिए आवेदन आमंत्रित, इन श्रेणियों में मिलेंगे अवार्ड

उदयपुर. उदयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के स्थापना दिवस पर यूसीसीआई एक्सीलेन्स अवार्ड समारोह 12 फरवरी 2019 को होगा। अध्यक्ष हंसराज चौधरी ने बताया कि वर्ष पर्यन्त औद्योगिक, व्यावसायिक और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संबंधित क्षेत्र के दावेदार यूसीसीआई की अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर निर्धारित की गई है।

गौरतलब है कि सभी मैन्यूफैक्चरिंग इण्डस्ट्री एवं सर्विस सेक्टर जिनमें लघु एवं मध्यम उपक्रम मिड कॉरपोरेट एवं बड़े उपक्रम शामिल हैं। इन पुरस्कारों के लिए दावेदार बन सकते हैं। इसमें उदयपुर सहित राजसमंद भीलवाड़ा चित्तौडगढ़़ प्रतापगढ़ बांसवाड़ा डूंगरपुर सिरोही कोटा बूंदी झालावाड़ एवं अजमेर जैसे बारह जिलों के अन्तर्गत कुल नौ अवार्ड प्रदान किए जाएंगे।

ये होंगे अवॉर्ड

1 पीपी सिंघल सीएसआर अवार्ड — लार्ज एन्टरप्राइज
2 वेदान्ता हिन्दुस्तान जिंक सीएसआर अवार्ड — स्मॉल एण्ड मीडियम एन्टरप्राइज

3— हारमनी मेवाड सर्विस अवार्ड — लार्ज एन्टरप्राइज
4— जीआर अग्रवाल सर्विस अवार्ड — मीडियम एन्टरप्राइज

5— सर्विस अवार्ड — स्मॉल एन्टरप्राइज
6— आर्कगेट मैन्यूफैक्चरिंग अवार्ड — मिड.कॉरपोरेट एन्टरप्राइज

7— पायरोटेक टेम्पसन्स मैन्यूफैक्चरिंग अवार्ड — लार्ज एन्टरप्राईज
8— मैन्यूफैक्चरिंग अवार्ड — मीडियम एन्टरप्राईज

9— सिंघल फाउण्डेशन मैन्यूफैक्चरिंग अवार्ड — स्मॉल एन्टरप्राईज

इसी तरहए यूसीसीआई की कार्यकारिणी समिति की ओर से लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड्स श्रेणी में सम्भाग को अपनी कर्मभूमि मानते हुए उद्योग, व्यवसाय एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान प्रदान करने वाले अति विशिष्ट उद्योगपतियों में से किसी एक उद्योगपति का चयन किया जाएगा। इन सभी पुरस्कारों व सम्मान के लिए शिक्षाए उद्योग, प्रशासन एवं वित्त क्षेत्र के जाने—माने विशेषज्ञों के जूरी पैनल का गठन किया गया है।

यूसीसीआई एक्सीलेन्स अवार्ड्स कमेटी की चेयरपर्सन नन्दिता सिंघल ने बताया कि उद्योग एवं व्यवसाय जगत की ओर से रोजगार मुहैया करवाने, आमजन का आर्थिक स्तर ऊंचा उठाने, समृद्धि लाने के साथ—साथ सामाजिक विकास के लिए किए जा रहे सकारात्मक कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ये अवार्ड्स प्रदान किए जा रहे हैं।

Updated on:
02 Nov 2018 04:17 pm
Published on:
02 Nov 2018 04:17 pm