
video : इस गौ शाला में पशु चिकित्सक के अभाव में दम तोड़ रही गायें
विनोद चावड़ा/फतहनगर. उदयपुर जिले के फतहनगर नगर पालिका क्षेत्र में चंगेड़ी रोड़ पर स्थित श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में इन दिनों पशु चिकित्सक के अभाव में गायें दम तोड़ रही हैंं। यहां नि:स्वार्थ भाव से गायों की सेवा में लगे गो सेवकों के सामने यह एक सबसे बड़ी परेशानी है कि गोशाला में कोई भी पशु चिकित्सक आकर बीमार गायों का उपचार नहीं करता है। ऐसे में यह स्वयं ही अपने स्तर पर घायक गायों की मरहम पट्टी, उपचार आदि करते है। गोसेवा दल के सदस्यों को उस समय निराशा हाथ लगती है जब इतनी मेहनत करने के बाद भी गाय को नहीं बचा पाते है। कई गायों की मौत तो केवल इस वजह से होती है कि उन्हें गोशाला में समय पर पशु चिकित्सक द्वारा उपचार नहीं मिल पाता है। गोसेवा दल के सदस्य अपने ही स्तर पर घायल तथा बीमार गायों के लिए प्रतिदिन उनका उपचार करते हैं। कोई भी पशु चिकित्सक गोशाला में आकर इन घायल गायों का उपचार नहीं करता है। हालांकि पूर्व में कई बार पशु चिकित्सक ने गोशाला में आकर घायल गायों का उपचार किया था, लेकिन पिछले कई दिनों से कोई भी पशु चिकित्सक यहां नहीं आ रहा है।
Updated on:
02 Nov 2018 03:59 pm
Published on:
02 Nov 2018 03:59 pm
