उदयपुर

उदयपुर एयरपोर्ट पर अब हैंड बैगेज पर नहीं लगेंगे टैग

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2018, 5:12 PM IST
chakarbhata airport
jhunjhunu

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. महाराणा प्रताप हवाई हवाई अड्डे पर घरेलू विमान यात्रियों के हाथ में ले जाए जाने वाले सामान (हैंड बैगेज) पर टैग लगाने से मुक्ति मिलेगी। एयरपोर्ट ने वहां पर टैग लगाने का चलन ही खत्म कर दिया है। इसके साथ ही टैग व्यवस्था खत्म करने वाले देश के करीब 17 से ज्यादा एयरपोर्ट में उदयपुर भी शामिल हो गया है। इससे समय भी बचेगा और यात्रियों को असुविधा भी नहीं होगी। डबोक स्थित एयरपोर्ट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली जब उनके हैंड बैगेज पर टैग लगाने के लिए उनको औपचारिकताएं पूरी नहीं करानी पड़ी।

एयरपोर्ट प्रबधंन ने बताया कि यह व्यवस्था खत्म कर दी है इससे अब बिना टैग के ही यात्री सीधे आगे बढ़ सकेंगे, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था संभालते है। देश में दिल्ली, मुंबई, कोचीन, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता और अहमदाबाद, जयपुर, गुवाहाटी, लखनऊ, त्रिवेंद्रम, पटना व चेन्नई हवाई अड्डों पर टैग सिस्टम् को खत्म कर दिया गया है। डबोक एयरपोर्ट निदेशक कुलदीप सिंह ऋषि बताते है कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पूरी प्रबंध है, अब हर यात्री पर कैमरें से निगरानी की जा रही है ऐसे में टैग सिस्टम को खत्म कर दिया गया है।

--- टैग क्यों जरूरी था एयरपोर्ट टर्मिनल में होकर अंदर जाने वाले यात्रियों के पास हाथ में जो सामान है उस पर टैग लगने के बाद यह माना जाता है कि उसके पास कोई हथियार कोई पदार्थ लेकर वह हवाई जहाज में प्रवेश नहीं कर सकता। साथ ही इससे उस सीआईएसएफ कर्मी की जिम्मेदारी भी तय हो जाती थी जो उस सामान को टैग करता था।

--- ऐसे लगता था टैग, ये दुविधा भी होती इससे पहले एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों के हाथ में जो सामान होता था। उस पर सुरक्षाकर्मी जांच करने के बाद टैग लगाता था, उस पर स्टेम्प लगाई जाती थी, कोई बिना टैग लगाए आगे बढ़ जाता तो उसको आगे की चैकिंग से वापस रिर्टन टैग लगाने आना पड़ता था। किसी का टैग का धागा टूट जाने पर टैग गुम हो जाता तो उसे दुबारा टैग लगाना पड़ता था। इससे अब टैग लगाने में जो समय लगता है उससे बचा जाएगा।

Updated on:
29 Jun 2018, 5:12 PM IST
Published on: