उदयपुर

Rajasthan News : शिक्षा विभाग रैंकिंग में उदयपुर छठे स्थान पर आया, पहले का नाम कर देगा चकित

Udaipur News : राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से शाला दर्पण पर हर माह जिले की शिक्षा की रैंकिंग जारी की जाती है। साल 2024 के जनवरी माह की जारी रैंकिंग के आधार पर उदयपुर जिला की रैंकिंग में सुधार हुआ है। दूसरे स्थान पर भरतपुर जिला रहा तो पहले स्थान पर जिस जिले का नाम है उसे पढ़कर हैरान रह जाएंगे।

2 min read
udaipur.jpg
Udaipur School

Udaipur News : राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से शाला दर्पण पर उपलब्ध डाटा के आधार पर हर माह की रैंकिंग जारी की जाती है। जनवरी माह की रैंकिंग में उदयपुर जिला ने छठा स्थान प्राप्त किया है। गौरतलब है कि पिछले साल उदयपुर का प्रदर्शन बेहद खराब चल रहा था और लगातार यह संभाग के जिलों से भी पिछड़ रहा था। लेकिन नवंबर माह से इसके प्रदर्शन में सुधार हुआ और पहली बार उदयपुर टॉप 5 में आया। राजसमंद चौथे, डूंगरपुर पांचवें स्थान पर: संभाग की बात की जाए तो प्रदेश के टॉप 10 जिलों में उदयपुर संभाग के तीन जिले शामिल हैं। राजसमंद का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। राजसमंद का प्रदेश में चौथा स्थान है। वहीं, डूंगरपुर का 5वां, उदयपुर का छठा, चित्तौड़ का 14वां, बांसवाड़ा का 28वां और प्रतापगढ़ का 30वां स्थान है। इधर, प्रदेश में पहले स्थान पर चूरू जिले ने कब्जा जमाया है तो दूसरे स्थान पर भरतपुर है।

गत वर्ष - उदयपुर की रैंकिंग

दिसंबर - 06
नवंबर - 04
अक्टूबर - 04
सितंबर - 11
अगस्त - 33
जुलाई - 28
जून - 28
मई - 31
अप्रेल - 28
मार्च - 32
फरवरी - 28
जनवरी - 24

यह भी पढ़ें - राजस्थान की नई आबकारी नीति जारी, शराब दुकानों के ठेकेदारों के लिए नई व्यवस्था

ये हैं टॉप 10 जिले (शिक्षा विभाग की जिला आधारित रैंकिंग)

रैंक - जिला - स्कोर

1. चूरू - 49.70

2. भरतपुर - 49.04

3. कोटा - 47.01

4. राजसमंद - 46.14

5. डूंगरपुर - 45.32

6. उदयपुर - 41.78

7. भीलवाड़ा - 40.00

8. नागौर - 40.00

9. सिरोही - 39.01

10. झुंझुनूं - 38.32

11. बीकानेर - 37.11

12. हनुमानगढ़ - 36.19

13. सीकर 35.30

14. चित्तौड़गढ़ - 34.85

15. सवाई माधोपुर - 34.61

16. अजमेर - 34.23

17. पाली - 33.91

18. बूंदी - 33.57

19. झालावाड़ - 32.25

20. गंगानगर - 31.88

21. जालौर - 31.49

22. दौसा - 31.28

23. टोंक - 31.49

24. करौली - 31.28

25. अलवर - 30.46

26. जोधपुर - 30.24

27. जैसलमेर - 30.22

28. बांसवाड़ा - 29.67

29. धौलपुर - 28.97

30. प्रतापगढ़ - 28.04

31. बाड़मेर - 27.40

32. जयपुर - 24.29

Published on:
02 Feb 2024 11:36 am