उदयपुर

80 वार्डों का हुआ उदयपुर शहर, जानिए आपका घर किस वार्ड में

निगम सीमा विस्तार : पिछोला झील वार्ड - 16 तो फतह सागर वार्ड-10 में शामिल, निगम मुख्यालय वार्ड 68 का हिस्सा
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jan 2025, 10:09 PM IST
Nagar Nigam Udaipur

उदयपुर शहर की सीमा का विस्तार अब 80 वार्डों में हो गया है। 19 पंचायतों के 33 गांव शामिल होने के बाद शहर में 10 वार्ड बढ़ गए हैं। इन वार्डों के जुडऩे से पूरे शहर के वार्ड नम्बर बदल जाएंगे। कई वार्डों में नए पर्यटन स्थल, प्रमुख झीलें तो कई नई गलियां शामिल हुई, वहीं कुछ में पेराफेरी के गांवों के हिस्से जुड़ गए।

पिछोला झील वार्ड 16 और फतहसागर वार्ड 10 का हिस्सा होंगे। नगर निगम सीमा में पेराफेरी के गांव शामिल करने के बाद नए वार्डों का सीमाकंन किया गया। पेराफेरी के 33 गांवों को दस नए वार्डों में बांटा गया है। उन गांवों के कई हिस्से समीपवर्ती लगते पुराने वार्डों में जोड़े हैं। जिससे सभी वार्डों का दायरा बढ़ गया है। अब निगम सीमा का दायरा 8 से बढकऱ 17 किलोमीटर हो गया। सरकारी रेकॉर्ड में जनसंख्या का आंकड़ा भी 5 लाख पार हो गया।

पत्रिका बनी जनता की आवाज
पिछले करीब 55 साल से शहर सीमा का विस्तार नहीं होने से कई गांव शहरी दायरे में आ गए थे। लेकिन उनकी श्रेणी नहीं बदली। ऐसे में राजस्थान पत्रिका ने शहरी सीमा के विस्तार को लेकर Òनिगम मांगें विस्तार, सुविधाओं की दरकारÓ अभियान चलाया। पत्रिका की खबरों के बाद 27 दिसम्बर 2024 को राज्य सरकार ने शहरी सीमा विस्तार का नोटिफिकेशन जारी किया। इसके बाद निगम आयुक्त राम प्रकाश के निर्देशन में राजस्व शाखा की टीम ने सर्वे कर प्रस्ताव बनाते हुए जिला कलक्टर को भेजा था। कलक्टर अरविंद पोसवाल ने इसे राज्य सरकार को भिजवाया। मंथन के बाद सरकार ने इस पर मुहर लगाई।

Updated on:
29 Jan 2025, 10:09 PM IST
Published on: