उदयपुर

नॉन एसी बस में अब 25 रुपए में पहुंचों डबोक, एसी बस आते ही 50 रुपए में एयरपोर्ट

नॉन एसी बस में अब 25 रुपए में पहुंचों डबोक, एसी बस आते ही 50 रुपए में एयरपोर्ट

less than 1 minute read
Jul 05, 2021
नॉन एसी बस में अब 25 रुपए में पहुंचों डबोक, एसी बस आते ही 50 रुपए में एयरपोर्ट
नॉन एसी बस में अब 25 रुपए में पहुंचों डबोक, एसी बस आते ही 50 रुपए में एयरपोर्ट

मोहम्मद इलियास/उदयपुर
शहरी क्षेत्र के दो रूट पर लाल रंग की लो फ्लोर सिटी बसें शुक्रवार को सडक़ों पर दौड़ेंगी। दोपहर 12.15 बजे नगर निगम टाउनहॉल प्रागंण से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया जाएगा। आमजन की सुविधार्थ नॉन एसी इन बसों में किराया भी बहुत कम रखा गया है। पहले चरण तितरड़ी से बडग़ांव व रामपुरा से डबोक के बीच 11 बसें चलेगी। नॉन एसी में डबोक तक यात्री 25 रुपए पहुंचेगा। एसी बस आने के बाद यात्री एयरपोर्ट तक यात्री 50 रुपए में पहुंच जाएगा।
उदयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (यूसीटीएसएल) के चेयरमैन व निगम के महापौर गोविंद सिंह टांक ने बताया कि शहरवासियों के लिए रूट चार्ज से लेकर सभी सुविधाएं शीघ्र ही उपलब्ध हो जाएगी। इन रूट पर बस संचालन के बाद शीघ्र ही नई बसें आ जाएगी और अन्य रूट पर भी चलेगी। बसों के संचालन मेंं व यात्री को किसी तरह की परेशानी होने पर बसों में हेल्पलाइन की भी व्यवस्था भी गई है। इस हेल्पलाइन में फोन कर कोई भी यात्री मदद ले सकते है।
--

--
यह रहेगा किराया
नॉन एसी किराया
0-3 किमी. 5
3 से 5 7
5 से 10 10
10-15 15
15-20 20
20-25 25
--

Published on:
05 Jul 2021 12:52 pm