Udaipur Crime : उदयपुर की फतहसागर में शव मिलने के मामले ने बुधवार को नया मोड़ आया। मृतका की बहन ने जीजा पर बहन की हत्या कर शव पानी में फेंकने का आरोप लगाया।
Udaipur Crime : उदयपुर की फतहसागर में मंगलवार शाम को शव मिलने के मामले ने बुधवार को नया मोड़ ले लिया। मृतका की बहन ने जीजा पर बहन की हत्या कर शव पानी में फेंकने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।
थानाधिकारी मुकेश कुमार सोनी ने बताया कि फतहसागर में बिजूड़ा बिछीवाड़ा निवासी सविता परमार (46 वर्ष) पत्नी दीताराम हड़ात का शव मिला था। उसके पति दीताराम ने बताया कि उसकी पुत्री आस्था एक साल से बीमार थी, जिसका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान 23 फरवरी को आस्था की मौत हो गई। उनके साथ सविता की एक सहेली आदित्या भी थी। शव लेकर वे उदियापोल पहुंचे थे कि आदित्या और सविता लघु शंका के बहाने उतर गई और कहीं चली गई। दोनों के नहीं मिलने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट सूरजपोल थाने में दर्ज करवाई थी। सविता का शव मंगलवार सुबह और शाम को आदित्या का शव मिला था।
मृतका की पहचान कांकरा डूंगरा पाटिया नयागांव निवासी आदित्या (20 वर्ष) पुत्री मोहनलाल खराड़ी के रूप में हुई। जिसकी शिनाख्त अदकालिया सलूम्बर में रह रही उसकी छोटी बहन गायत्री खराड़ी ने की। उसने आशंका जताई कि दीता ने ही बहन आदित्या की हत्या कर शव फेंका। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। सविता सलूम्बर में मीनाक्षी कॉलेज में मैनेजमेंट संबंधी काम करती थी और आदित्या इसी कॉलेज में पढ़ाती थी।
आदित्या की छोटी बहन ने रिपोर्ट में बताया कि अदकालिया में किराए के कमरे में दोनों बहनें रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसी मकान में विजूड़ा बिछीवाड़ा निवासी सविता परमार, उसका पुत्र दीपेश, पुत्री आस्था और उसका पति दीताराम रहते थे। 22 फरवरी को दीताराम कमरे पर आया और बताया कि आस्था की तबीयत खराब है। उस दौरान रात 11 बजे दोनों बहनें उनके कमरे पर गए तो सविता व दीता के बीच में जोरदार झगड़ा हो रहा था। उन्होंने दोनों बहनों से कहा कि गाड़ी में उदयपुर चलना है। आस्था की तबीयत खराब होने के कारण आदित्या उनके साथ उदयपुर के लिए रवाना हुई।
छोटी बहन ने आरोप लगाया कि 25 फरवरी की शाम को फतहसागर से बड़ी बहन आदित्या का शव मिलने से उसे शंका है कि उसकी बहन की हत्या कर शव पानी में फेंका गया।