22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Banswara / Banswara Crime : सोशल मीडिया पर हुआ Love, छह लाख देकर हुई शादी, अचानक ससुराल आने से पत्नी ने किया इनकार, केस दर्ज

Banswara Crime : सोशल मीडिया पर हुआ Love, छह लाख देकर हुई शादी, अचानक ससुराल आने से पत्नी ने किया इनकार, केस दर्ज

Banswara Crime : बांसवाड़ा से बड़ी खबर। इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती के बाद छह लाख रुपए देकर सलूम्बर जिले में शादी, बांसवाड़ा के एक युवक पर भारी पड़ गया। जानें फिर क्या हुआ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 24 Feb 2025, 2:54 PM IST

कलयुगी कंस मामा! धारदार हथियार से भांजी का गला काटा, फिर… बहन की दूसरी शादी से था नाराज

Banswara Crime : बांसवाड़ा से बड़ी खबर। इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती के बाद 6 लाख रुपए देकर सलूम्बर जिले में ब्याह, बांसवाड़ा के एक युवक पर भारी पड़ गया। सालभर आवाजाही के बाद युवती पीहर में ही रह गई और वापसी से इनकार कर धोखा कर दिया। मामले पर पीड़ित युवक ने कोर्ट की शरण ली। इस पर आदेश पाकर सदर थाना पुलिस ने युवती और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ससुराल वापसी से किया इनकार

पुलिस के अनुसार इस संबंध में बोरवट निवासी युवक ने इस्तगासा दायर किया था। इसमें बताया कि सलूम्बर के राठौड़ा गांव की वंदना पुत्री केशवलाल सेवक से दो वर्ष पूर्व उसकी इंस्टाग्राम से दोस्ती हुई। फिर शादी की बात आई तो दोनों परिवारों में सहमति बनी। शादी के लिए छह लाख रुपए और चांदी के कुछ जेवर देने पर 21 अप्रैल 2023 को त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर से शादी हुई। इसके बाद पीहर आवाजाही के बीच सालभर तक वंदना साथ रही। फिर उसने राठौड़ा जाने के बाद वापसी से इनकार कर दिया।

पुलिस ने केस दर्ज किया

महीनों से वह बहाने कर उसे टाला जाने से धोखे का अहसास हुआ। मामले में युवक ने वंदना, उसके उसके पिता, भाई भूमित व अन्य परिजनों पर शादी की एवज में पैसे हड़पकर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार की। इस पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। तहकीकात उप निरीक्षक रामलाल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :Dungarpur News : दूल्हे के फूफा सीढ़ियों से अचानक लुढ़क गए, शादी की खुशियां मातम में बदली

यह भी पढ़ें :Hanumangarh Crime News : कलयुगी पिता ने दिखाई दरिंदगी, पुत्री से किया दुष्कर्म

यह भी पढ़ें : Hanumangarh Crime : नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म, आरोपी देता था फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज