Hanumangarh Crime : हनुमानगढ़ के संगरिया उपखंड क्षेत्र के गांव रतनपुरा में फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग लड़की से गांव का युवक तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। जब लड़की परेशान हो गई तो उसने आरोपी से पीछा छोड़ने को कहा। इस पर आरोपी, मां और मामा ने घर बुलाकर मारपीट की। पीड़िता की मां को जब इसका पता चला तो पर उसने आरोपी, उसकी मां व मामा के खिलाफ पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है।