पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 65 (1), 64 (2) (एम), 351 (3), 3(2)/4, 5(एल), 5 (एन) पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने रविवार को पीड़ित नाबालिग की कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मेडिकल बोर्ड से जांच करवाई तथा बाद में उसे अध्यक्ष बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। जहां बालिका ने अपनी मां के साथ भी जाने से इनकार कर दिया। इस पर उसे सखी सैंटर भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।