मामला भासौर गांव में शादी समारोह की खुशियां कुछ ही देर में गम में बदल गई। बारात की विदाई के दरयान ही बारात में आए एक वृद्ध की अचानक हार्ट अटैक होने से मौत हो गई। इससे वर-वधू पक्ष के लोगों में मायूसी छा गई। फलोज गांव से सुरेश फलोजिया के पुत्र की बारात भासौर पहुंची थी। समस्त वैवाहिक रस्में पूर्ण होने के बाद शाम को विदाई की घड़ी के पूर्व दोनों पक्षों के लोग लक्ष्मीनारायण मंदिर दर्शन कर बाते कर रहे थे।