उदयपुर

पुरानी रंजिश में चला खूनी खेल, एक—दूसरे पर किया जानलेवा हमला और फिर…

https://www.patrika.com/udaipur-news/
less than 1 minute read
Apr 05, 2019
Feature image

झाड़ोल . ओगणा थाना क्षेत्र के रात कालीगार के कडोरघाटी में बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जानलेवा हमला बोल दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया। थानाधिकारी पवन सिंह ने बताया कि कालीगार के कडोरघाटी निवासी मांगीलाल पिता फौजा लहुर गमेती की उसके ही परिवार के थुरिया निवासी धर्मचंद पुत्र पन्ना, नाना लाल पुत्र पन्ना किशन पुत्र हकरा, हकरा पुत्र रता, कालू पुत्र किशन, नारायण पुत्र रूपा, रूपा पुत्र वीरका और कालीघाट निवासी नवला पुत्र भीमा, सुंदर पुत्र नवला, भेरिया पुत्र नवला लहूर गमेती ने मारपीट की। एक युवक को गंभीर चोट लगने पर ओगणा लेकर गए। ईलाज के दौरान मांगीलाल की मृत्यु हो गई। शव को मोर्चरी झाडोल भिजवाया। मृतक और आरोपी एक ही परिवार के हैं। मृतक मांगीलाल कालीगार कंडोर घाटी में रहता है। मूल रूप से थुरिया का रहने वाला है।

Updated on:
05 Apr 2019 01:13 pm
Published on:
05 Apr 2019 01:13 pm