उदयपुर

लूट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

प्रतापनगर थाना पुलिस की कार्रवाई
less than 1 minute read
• •
Aug 19, 2021
लूट के मामले में आरोपी गिरफ्तार
लूट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर. प्रतापनगर थाना पुलिस ने लूट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि बोरा मंगरा ढिकली निवासी पिन्टू पुत्र चुन्नीलाल को ढिकली के जंगलों से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि दाह का खेड़ा देबारी निवासी निलेश पुत्र गोपाल दास वैष्णव ने 3 जुलाई को रिपोर्ट दी थी। बताया कि वह देबारी पिण्डवाड़ा रोड की तरफ जा रहा था। रास्ते में तीन लोग शराब पी रहे थे। जिन्होंने शराब के लिए पैसे मांगे। मना करने पर शराब की बोतल फेंक कर उसे डराने का प्रयास किया। पर्स कार के नीचे की तरफ फेंक दिया। उन्होंने डराते हुए पर्स ले लिया, जिसमें 21 हजार रुपए और दस्तावेज थे। मोबाइल भी छीन लिया। इस घटना से पहले भी इस मार्ग पर लूट की अन्य वारदातें हो चुकी है, जिसको लेकर पुलिस केस भी दर्ज कराए गए हैं।

Updated on:
19 Aug 2021 01:47 am
Published on:
19 Aug 2021 01:47 am