28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर : क्या पता था …मामूली बात पर तलवार से हमला कर किशोर की हत्या

गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में शनिवार रात रास्ता पूछने के बाद 20 हथियारबंद बदमाशों ने चार किशोरों पर तलवार और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में जोगी तालाब निवासी 13 वर्षीय अक्षय कालबेलिया की मौत हो गई, जबकि विशाल घायल हुआ। अजय और लक्ष्मण भागकर बच गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बदमाशों की रंजिश महेंद्र गमेती से थी, लेकिन उसके नहीं मिलने पर किशोरों को निशाना बनाया। पुलिस ने 10 से अधिक संदिग्ध हिरासत में लिए हैं।
2 min read
Google source verification
maar peet, hamla

demo pic

उदयपुर.गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में शनिवार रात बदमाशों का खौफनाक चेहरा सामने आया। दुकान से सामान लेकर घर लौट रहे 4 किशोरों को रोककर रास्ता पूछने के बाद 20 बदमाशों ने उन पर धारदार हथियारों और तलवारों से हमला कर दिया। हमले में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसके साथी घायल हो गए। घटना के बाद रविवार सुबह मोर्चरी के बाहर परिजन और ग्रामीणों ने भारी हंगामा व प्रदर्शन किया।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, जोगी तालाब निवासी गोरधनकालबेलिया का पुत्र अक्षय (13) शनिवार रात करीब 9 बजे अपने रिश्तेदार विशाल, अजय और लक्ष्मण के साथ बाइक से सामान लेकर घर लौट रहा था। स्थानीय महेंद्र गमेती के मकान के पास पहुंचने पर 9 बाइक और एक कार में आए 20 हथियारबंद बदमाशों ने लड़कों को रोककर महेंद्र के मकान का पता पूछा। जब लड़कों ने अनिभज्ञता जताई तो आक्रोशित बदमाशों ने उन पर तलवार और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया।

हमले में अक्षय और विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। अजय और लक्ष्मण ने भागकर अपनी जान बचाई। चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर एकत्र होने लगे, तो आरोपी भाग गए। घायलों को तुरंत महाराणा भूपाल चिकित्सालय ले जाया गया, जहां अक्षय को मृत घोषित कर दिया।

रंजिश किसी और से, शिकार कोई और

पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया कि बदमाशों का दिन में महेंद्र गमेती नामक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। बदमाश महेंद्र को जान से मारने की नीयत से आए थे, लेकिन उसके न मिलने पर उन्होंने वहां से गुजर रहे किशोरों पर ही हमला बोल दिया।

रविवार सुबह मोर्चरी पर हंगामा व प्रदर्शन

घटना के बाद रविवार सुबह अक्षय के परिजन और कालबेलिया समाज के लोग एमबी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर एकत्र हो गए। गुस्साए परिजन ने आरोपियों की गिरफ्तारी, 25 लाख रुपए मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर जोरदार हंगामा और प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस बल मोर्चरी पहुंचा। अधिकारियों और परिजन के बीच तीखी बहस भी हुई। पुलिस अधिकारियों की ओर से कार्रवाई, शीघ्र गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता दिलवाने के आश्वासन पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।

10 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

गोवर्धनविलास थानाधिकारी सुनील चारण, सवीना थानाधिकारी दलबीर सिंह, प्रतापनगर, सुखेर थाना जाब्ते और साइबर सेल की संयुक्त टीमों ने रातभर दबिश देकर 10 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

इधर, मकान पर कब्जे की नीयत से हमला

सूरजपोल थाना क्षेत्र में मकान पर जबरन कब्जा करने की नीयत से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच लोग सरिए और हथौड़ा लेकर पहुंचे और मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया। विरोध करने पर घरवालों से झगड़ा किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मेन रोड किशनपोल निवासी मो. असलम मंसूरी ने रिपोर्ट दी कि उसने यह मकान बतुल हबीब पत्नी आबिद हुसैन निवासी नीमच खेड़ा से वर्ष 2013 में खरीदा था और वह पिछले 13 वर्षों से इसमें रह रहा है। 26 सितंबर को रात 11.15 बजे तुफेल, बेबी और तसमीन सहित दो अन्य युवक मकान पर पहुंचे। उनके पास सरिए और हथौड़ा था। आरोपियों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर गेट तोड़कर एक तरफ रख दिया।

पांचों आरोपियों ने मकान में घुसने का प्रयास किया। इस पर उसके बड़े भाई अयूब मंसूरी व परिवारजन मौके पर पहुंचे और आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने उनके साथ झगड़ा किया।