26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर जिले में 2 करोड़ का रिश्वतकांड : एसओजी के एएसपी का दलाल ट्रैप

Udaipur ACB Trap: एसीबी के अनुसार एसओजी के एएसपी मुकेश कुमार सोनी के लिए कथित तौर पर 2 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने वाले सज्जन कुमार को ट्रैप किया गया। रकम एक मुकदमे में मदद करने के बदले मांगे जाने का आरोप है। अब जांच की कड़ियां एएसपी और अन्य संदिग्धों तक जोड़ी जा रही हैं।
2 min read
Google source verification
Udaipur ACB

Udaipur: एसबी की गिरफ्त में आरोपी (फोटो-पत्रिका)

उदयपुर। एसीबी ने रिश्वत के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए एसओजी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सोनी से जुड़े कथित रिश्वत प्रकरण का खुलासा किया है। एसीबी ने 2 करोड़ रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए कथित दलाल सज्जन कुमार को ट्रैप किया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह रकम एक मुकदमे में मदद करने की एवज में मांगे जाने का आरोप है। कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम एसओजी के एएसपी मुकेश कुमार सोनी तक पहुंचने के लिए जांच आगे बढ़ा रही है।

मामले में सामने आए घटनाक्रम के अनुसार, एसीबी को शिकायत मिली थी कि एक प्रकरण में मदद करने के बदले बड़ी रकम की मांग की जा रही है। सत्यापन के बाद टीम ने कार्रवाई की और कथित तौर पर एएसपी के लिए रिश्वत लेने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया। एसीबी की कार्रवाई के बाद अब रिश्वत की रकम, शिकायत से जुड़े मुकदमे और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

2 करोड़ की रकम ने मचाई हलचल

एसीबी के अनुसार ट्रैप की कार्रवाई डॉ. सोनू शेखावत और एएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा की टीम ने की। कार्रवाई डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में की गई। एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता और एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है।

प्रकरण में मुकेश कुमार सोनी के लिए कथित तौर पर 2 करोड़ रुपए की रिश्वत लिए जाने का आरोप सामने आया है। हालांकि, एसीबी की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि रकम की मांग और लेन-देन में किन-किन लोगों की क्या भूमिका थी।

बालोतरा तक पहुंची कार्रवाई

मामले में एसओजी के एएसपी मुकेश कुमार सोनी से पूछताछ और उनकी भूमिका को लेकर भी एसीबी की कार्रवाई आगे बढ़ने की जानकारी है। एजेंसी अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। जांच में संबंधित मुकदमे, रिश्वत की मांग और कथित बिचौलिये के संपर्कों को खंगाला जा रहा है।