उदयपुर

बंग समाज का दुर्गा महोत्सव शुरू

बंग समाज का दुर्गा महोत्सव शुरू
less than 1 minute read
Oct 04, 2019
बंग समाज का दुर्गा महोत्सव शुरू
बंग समाज का दुर्गा महोत्सव शुरू

उदयपुर. भूपालपुरा स्थित बंग भवन में बंगाली समाज की ओर से 58 वां दुर्गा महोत्सव गुरुवार से शुरू हुआ। महोत्सव 8 अक्टूम्बर तक चलेगा इस दौरान विभिन्न पूजा, अनुष्ठान व कार्यक्रम होंगे।पूजा सचिव तपन राय ने बताया कि शाम को बोधन हुआ। इसके बाद मां दुर्गा की आरती की गई। शुक्रवार सुबह 7 बजे कल्पोरंभ किया जाएगा। इसके बाद शाम को आरती होगी। शनिवार सुबह सप्तमी पूजा प्रारम्भ होगी। इस दौरान विभिन्न अनुष्ठान होंगे व शाम को समाज का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। रविवार को अष्टमी पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह महा अष्टमी पूजा प्रारम्भ होगी। इसके उपरान्त बलिदान, भोग, संधी पूजा अनुष्ठान होंगे। इस दौरान 108 कमल के फू ल चढ़ाए जाएंगे। नवमी पर हवन होगा और पूर्णाहुति होगी। दशमी को दर्पण विसर्जन होगा। इस दिन सुहागन दुर्गा माता को सिंदूर वरण करेगी। इसके बाद सुहागिन एक दूसरे को सिंदूर लगाएगी। बाद में माता का प्रतीकात्मक विसर्जन होगा।

Updated on:
04 Oct 2019 12:55 pm
Published on:
04 Oct 2019 12:55 pm