उदयपुर

मूक जादू ने सभी को किया अवाक्

मूक जादू ने सभी को किया अवाक् दो दिवसीय आल इंडिया डीफ मैजिक प्रतियोगिता शुरू
less than 1 minute read
Feb 23, 2019
udaipur hindi news
मूक जादू ने सभी को किया अवाक्

प्रमोद सोनी/उदयपुर. हिरण मगरी सेक्टर ४ स्थित अटल सभागार में शनिवार को दो दिवसीय ऑल इंडिया डीफ मैजिक प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें विभिन्न राज्यों से आए मूक-बधिर जादूगरों ने मैजिक शो में सभी को अवाक् रख दिया।

अखिल भारतीय मैजिक सोसायटी ऑफ इंडिया एवं डीफ वेलफे यर सोसायटी की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से करीब २५० जादूगर हिस्सा ले रहे हैं। मुख्य अतिथि सोसायटी के संस्थापक भूपतलाल पांधी, अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, सचिव नवनीत, आयोजक सचिव प्रवीण कुमार भंवरा व जगमोहन ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का आगाज किया। इस अवसर पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दो दिवसीय आल इंडिया डीफ मैजिक प्रतियोगिता में १२ राज्यों से मूक बधिर जादूगर कलाकार भाग ले रहे है। कार्यक्रम के पहले दिन स्टेज मैजिक शो का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न राज्यों के मूक-बधिर जादूगर कलाकारों ने अलग- अलग जादू दिखाए। इन जादूगरों की कलाकारी ने सभी अचंभित कर दिया। इसके बाद कॉमेडी मैजिक शो में भी कलाकारों ने सभी दर्शको को लोटपोट कर दिया। कार्यक्रम के आयोजक सचिव प्रविण कुमार भवंरा ने बताया की रविवार विभिन्न मैजिक शो के आयोजन होगे व शाम को समापन समारोह होगा। कार्यक्रम की संचालनकर्ता व अनुवादक अल्का नन्दा जोशी ने किया।

Published on:
23 Feb 2019 09:09 pm