उदयपुर

जलसांझी में कृष्ण लीलाओं का चित्रण

जलसांझी में कृष्ण लीलाओं का चित्रण

less than 1 minute read
Sep 27, 2019
जलसांझी में कृष्ण लीलाओं का चित्रण

प्रमोद सोनी/ उदयपुर. श्राद्ध पक्ष की एकादशी पर शहर के मंदिरों में पानी पर जलसांझी बनाई गई। कलश मार्ग स्थित गोवर्धन नाथ मंदिर में बनाई गई जलसांझी में बुधवार को कृष्ण की दानलीला का चित्रण किया गया। पुजारी राजेश वैष्णव ने पानी की सतह पर विभिन्न रंगों से कृष्ण लीलाओं का चित्रण किया। इसके लिए एक बड़े पात्र में पानी भरा। जब पानी स्थिर हो गया तब पानी की सतह पर सूखे रंगों से विभिन्न कलाकृतियां उकेरी। इसको बनाने में करीब 6 घंटे से भी अधिक समय लगा। इधर, जगदीश मार्ग स्थित राधावल्लभजी मन्दिर में भी पानी पर जलसांझी बनाई गई। शाम को इन मंदिरो में जलसांझी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दूसरी ओर भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा से संझा उत्सव प्रारम्भ हुआ, जो भाद्रपद कृष्ण अमावस्या तक चलता है। इस दौरान घरों के बाहर कन्याएं गोबर व फू लों से सांझी की विभिन्न कलाकृतियां बनाती है। इसके बाद शाम को पूजा-अर्चना करती है। अंतिम दिनों में कोट बनाया जाता है। अमावस्या पर सांझी को जल में विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान सांझी को गेहूं की घूघरी व गुड़ का भोग लगाया जाता है।

Updated on:
27 Sept 2019 08:14 pm
Published on:
27 Sept 2019 12:48 pm
Also Read
View All