उदयपुर

थमा अनुष्ठानों का दौर आज होगा प्रतिमाओं का सांकेतिक विसर्जन

थमा अनुष्ठानों का दौर आज होगा प्रतिमाओं का सांकेतिक विसर्जन - अंतिम दिन देर रात तक झूमें श्रृद्धालु

2 min read
Oct 08, 2019
थमा अनुष्ठानों का दौर आज होगा प्रतिमाओं का सांकेतिक विसर्जन

प्रमोद सोनी / उदयपुर. नवरात्र की नवमी पर सोमवार को माता मंदिरों व लोक देवताओ के देवरो व स्थानकों पर जवारों का विसर्जन हुआ। शहर के अम्बामाता, कालका माता, नीमज माता सहित अन्य देवी मंदिरों और देवरों पर हवन के बाद गाजे बाजे के साथ के साथ जवारा विसर्जन के जुलूस निकले। सुबह से मंदिरों व देवरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। नीमज माता मंदिर के जवारों का विसर्जन फ तहसागर झील में हुआ। श्रृद्धालु माता के जयकारें लगाते चल रहे थे। वहीं घरों में स्थापित माता की प्रतिमा का भी सांकेतिक विसर्जन किया गया। कुम्हारवाड़ा स्थित भैरूजी स्थानक से भी जवारे विसर्जित किए गए। इधर, नवमी पर शहर में शाम को डांडियों की धूम परवान पर रही। जगदीश चौक, धानमंडी, कलश मार्ग, रावजी का हाटा, मल्लातलाई, अम्बामाता, नीमज माता, फतेहपुरा, गणेश घाटी, हिरणमगरी, गोवर्धन विलास सहित कई जगह अंतिम दिन गरबा पांडालों में माता के गानों पर पारम्परिक परिधानों में सज-धज कर डांडिया खेला। कई जगह रात्रि जागरण हुए। श्रीनाथ मंदिर प्रांगण में श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के गरबा का समापन हुआ। रात को गरबा विसर्जन हुआ इस दौरान समाज के लोग गीत गाते हुए गरबा लेकर अम्बामाता मंदिर पहुंचे, जहां गरबा नत्य करने के बाद गरबा विसर्जन किया। नगर माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से श्रीनाथ मार्ग स्थित श्री माहेश्वरी पंचायत भवन में चल रहे 9 दिवसीय गरबा के अंतिम दिन महिलाओं ने पारम्परिक परिधानों एवं फैंसी ड्रेस में फि ल्मी गीतों पर डांडिया खेला। संगठन के प्रचार प्रसार सचिव अमित मंत्री ने बताया कि मुख्य अतिथि गणेशलाल तोषनीवाल एवं जानकीलाल मुन्दड़ा ने आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। आज होगा सांकेतिक विसर्जनशहर के विभिन्न क्षेत्रों में पांडालों में स्थापित माता की प्रतिमाओं का मंगलवार को विसर्जन होगा। पिछोला, फतहसागर, दूध तलाई आदि जगह सांकेतिक विसर्जन के बाद दूध तलाई, अम्बापोल पर बनें कुंडों पर सांकेतिक विसर्जन किया जाएगा। नगर निगम के स्वास्थ अधिकारी नरेंद्र श्रीमाली ने बताया कि कुल ११ स्थानों पर प्रतिमाओं का सांकेतिक विसर्जन होगा। इस दौरान झीलों के किनारे व कुंडों पर नगर निगम की ओर से साफ वाहनो की व्यवस्था रहेगी।

Published on:
08 Oct 2019 12:40 pm
Also Read
View All