उदयपुर

टेंकर पर प्रत्याशी का नाम हटवाने के निर्देश

- जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण - शोभायात्रा में प्रत्याशी का प्रचार, हटवाया पोस्टर
2 min read
Apr 18, 2019
udaipur
टेंकर पर प्रत्याशी का नाम हटवाने के निर्देश

धीरेंद्र्र् जोशी/उदयपुर. जिला निर्वाचन अधिकारी ने गुरुवार को ऋषभदेव क्षेत्र में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह अव्यवस्थाएं मिली जिन्हें शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत सोमावत में पड़े पानी के टेंकर पर एक प्रत्याशी का नाम लिखा होने पर उन्होंने इसे तुरंत हटाकर नया पेंट करवाने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी आनंदी गुरुवार को उदयपुर जिले के ऋषभदेव ब्लॉक के मतदान केंद्रों का अवलोकन करने पहुंची। अवलोकन के दौरान कहीं-कहीं स्कूल में पोलिंग बूथ पर मतदान संबंधी फ्लेक्सी नहीं लगाए जाने के संबंध में संबंधित बीएलओ को पाबंद कराने, ग्राम पंचायत गड़ावत से ऋषभदेव तक एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेड़ादर से मसारों की ओबरी तक सड़क मरम्मत कार्य करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने ऋषभदेव से मसारों की ओबरी रोड पर निकलने वाले माइनिंग का वेस्ट माल डम्प करने व डम्प का खसरा नंबर है या नहीं इसकी जांच करवाने के संबंध में संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।

इसके साथ ही उन्होंने मसारों की ओबरी के राशन वितरण के लिए अप्रैल 2018 के बाद चीनी आई है या नहीं, इस संबंध में राशन डीलर्स से जानकारी प्राप्त कर एवं चीनी का रिकॉर्ड जांच कर बताने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मसारों की ओबरी में शौचालय निर्माण कार्य 25 अप्रैल तक पूरा करने व स्कूल के ग्राउंड की मरम्मत कराने तथा स्कूल में बाउण्ड्री नहीं है वहां बेरिकेटिंग की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं समन्वय के साथ कार्य करते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया।
--------

शोभायात्रा में प्रत्याशी का प्रचार, हटवाया पोस्टर
हनुमान जयंती की शोभायात्रा में गुरुवार को एक चार पहिया वाहन एेसा शामिल हुआ जिसके पीछे एक पार्टी के प्रत्याशी का प्रचार करते हुए पोस्टर लगा हुआ था। इसकी शिकायत किसी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को की। इस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए और शोभायात्रा के दौरान वाहन से पोस्टर हटवाया गया और धार्मिक आयोजन में इस प्रकार से वाहन शामिल नहीं करने के पाबंद किया गया।

Updated on:
18 Apr 2019 09:29 pm
Published on:
18 Apr 2019 09:29 pm