उदयपुर

Udaipur News: चाकूबाजी घटना के बाद दो केंद्रीय मंत्री आज आएंगे उदयपुर, जानें क्यों?

उदयपुर में चाकूबाजी की घटना के बाद दो केंद्रीय मंत्री आज उदयपुर आएंगे।
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2024, 10:28 AM IST
Feature image

राजस्थान के उदयपुर में चाकूबाजी की घटना के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर उदयपुर पहुंचेगी। साथ ही केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी भी आज उदयपुर आएंगे। दोनों केंद्रीय मंत्रियों के दौरे को लेकर उदयपुर में खास तैयारी की गई है।

गौरतलब है कि उदयपुर में बीते कुछ दिनों से भारी तनाव था। प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के चलते अब माहौल सामान्य हो रहा है। शहर में पांच दिनों के बाद इंटरनेट पर लगा बैन हटा लिया गया है। बाजार फिर खुलने लगे है। आज से स्कूल और कॉलेज सुचारू रूप से चलेंगे। भारत बंद के बाद गुरुवार से सब कुछ सामान्य होने की उम्मीद है।

वित्तमंत्री रीजनल रूरल बैंक की बैठक में होंगी शामिल

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को सुबह दिल्ली से प्रस्थान कर 11.20 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेगीं। दोपहर 12.30 बजे रीजनल रूरल बैंक (वेस्ट एण्ड सेन्ट्रल) की समीक्षा बैठक लेंगीं। इसके पश्चात अपराह्न 3.30 बजे एयरपोर्ट रोड़ स्थित स्मॉल इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बैंक कार्यालय का निरीक्षण करेंगी तथा सुखेर औद्यौगिक क्षेत्र पहुंच कर हवेली मार्बल प्राईवेट लिमिटेड का अवलोकन करेंगीं।

श्रीनाथजी के दर्शन करेंगी निर्मला सीतारमण

केन्द्रीय मंत्री का शाम 5 बजे मार्बल भवन में मार्बल कलस्टर से जुड़ी एमएसएमई यूनिट संचालकों से संवाद कार्यक्रम होगा। इसके बाद होटल देवीगढ़ पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगीं। अगले दिन 23 अगस्त को सुबह नाथद्वारा पहुंच कर श्रीनाथजी के दर्शन करेंगी। सुबह 11.15 बजे हिरण मगरी सेक्टर 14 में जीएसटी भवन के लोकार्पण समारोह में भाग लेंगीं। वहां से दोपहर 1.45 बजे रवाना होकर 2.30 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगीं तथा अपराह्न 3 बजे विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगीं।

MSME मंत्री सिडबी के कार्यक्रम में होंगे शामिल

वहीं, केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतनराम मांझी भी आज एक दिवसीय दौरे उदयपुर पहुचेंगे। मांझी दिल्ली से प्रातः 9 बजकर 55 मिनट पर वायुयान से रवाना होकर 11 बजकर 20 मिनट पर उदयपुर हवाई अड्डे पहुचेंगे। 3 बजे भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

हवेली मार्बल प्राइवेट लिमिटेड के कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

केंद्रीय मंत्री सांय 3 बजकर 30 मिनट पर सिडबी कार्यालय से रवाना होकर 3 बजकर 50 मिनट पर सुखेर औधोगिक क्षेत्र पहुचेंगे। 3 बजकर 50 मिनट से 4 बजकर 35 मिनट तक हवेली मार्बल प्राइवेट लिमिटेड, मार्बल भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर 5 बजकर 10 मिनट पर उदयपुर हवाई अड्डे पर पहुचेंगे और वहां से वायुयान द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Updated on:
22 Aug 2024, 10:28 AM IST
Published on: