उदयपुर

12 लाख के शेयर घाटे के लिए बहू ने 22 तोला सोना लूटा, दो बुजुर्ग मौसी सास को बेरहमी से किया था कत्ल, अब सामने आई ये खबर

Double Murder To Cover Stock Market losses: उसे लगा था कि मौसी सास सो चुकी है। वह घर में चोरी की वारदात करने आई थी। लेकिन हुसैना बाई जाग गई तो लोहे की रॉड से सिर फोड़कर मारिया ने उनकी हत्या कर दी।
2 min read
Aug 08, 2025
Feature image
Photo - Patrika

Udaipur News: उदयपुर शहर में अक्टूबर 2023 में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में मुख्य आरोपी मारिया को हाईकोर्ट ने जमानत दी है। जमानत का ग्राउड पांच साल का बेटा है, जिसकी देखभाल के लिए जमानत मांगी गई थी। कोर्ट ने तमाम हालातों पर नजर रखते हुए अर्जी को मंजूर किया है। करीब दो साल के बाद आए इस फैसले के साथ ही इस दोहरे हत्याकांड की यादें फिर से ताजा हो गई है। किस तरह से 75 और 80 साल की दो बुजुर्ग महिलाओं को कत्ल किया गया था।

80 और 75 साल की दो मौसी सास को निर्मम तरीके से मारा था बहू ने

पूरा मामला इलाके में स्थित डायमंड कॉलोनी का है। कॉलोनी में रहने वाली 75 साल की हुसैना बाई के घर उनकी तीसरी बहन जुबैदा की बहू मारिया चुपचाप आई थी। उसे लगा था कि मौसी सास सो चुकी है। वह घर में चोरी की वारदात करने आई थी। लेकिन हुसैना बाई जाग गई तो लोहे की रॉड से सिर फोड़कर मारिया ने उनकी हत्या कर दी। उसके बाद नजदीक के कमरे में सो रही सबसे बड़ी बहन 80 सान की सारा बाई जाग गई तो उसी रॉड से मारिया ने उनको भी कत्ल कर दिया। उसके बाद सोना लूटकर फरार हो गई।

पुलिस तक सूचना पहुंची और खुलती चली गई परतें

इस हत्याकांड के बारे में पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। पता चला की हत्या करने वाला परिवार का ही कोई सदस्य है। दोनों कत्ल सफाई से किये गए थे, लेकिन पुलिस हत्या आरोपी मारिया तक पहुंचने में कामयाब हो गई। जरा सी सख्ती में ही मारिया ने राज खोल दिया। उसने बताया कि उसे शेयर बाजार में 12 लाख का घाटा हो गया था। यह घाटा पूरा करने के लिए उसने सोना चुराना चाहा, लेकिन दोनों मौसी सास जाग गई। इस कारण दोनों कत्ल किए और फिर 22 तोला सोना लूट लिया।

अब बच्चे के ग्राउंड पर मिली है जमानत

हाईकोर्ट में मारिया को लेकर जमानत लगाई गई थी। कोर्ट का कहना था कि मारिया का बेटा पांच साल का है, बच्चे को मां की जरूरत है। वह अपनी नानी के पास रह रहा है, जो खुद गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। मारिया के सास और ससुर दुनिया में नहीं रहे। ऐसे में बच्चे की देखभाल भी जरूरी है। इन तमाम ग्राउंड पर मारिया की जमानत मंजूर हुई है।

Updated on:
08 Aug 2025 02:03 pm
Published on:
08 Aug 2025 02:03 pm