मृतक संजय जाटव, ग्राम बदलेटा थाना बालघाट का निवासी था और पिछले कुछ समय से हिण्डौन में रह रहा था। हत्या के बाद पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल रहा था, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और आस.पास के लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने ओम हरी मीणा और मुकेश मीणा नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ के बाद सामने आया कि शराब के नशे में आमलेट बनाने की बात हुई थी, इसी बात पर हत्या कर दी।