9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली: बेकाबू जीप पुल की रेलिंग तोड़ 30 फीट नीचे सूखी नदी में गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल

महुवा रोड पर महू क्षेत्र में गंभीर नदी के पुराने पुल पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार में एक जीप अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे सूखी नदी में जा गिरी।

less than 1 minute read
Google source verification

पुल की रेलिंग तोड़ सूखी गंभीर नदी में गिरी जीप। फोटो पत्रिका

करौली। महुवा रोड पर महू क्षेत्र में गंभीर नदी के पुराने पुल पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार में एक जीप अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे सूखी नदी में जा गिरी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक गांव महूइब्राहिमपुर निवासी अजय सोलंकी (30) पुत्र संतोष के रूप में हुई है। सोमवार सुबह नई मंडी थाना पुलिस ने हिण्डौन जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं चिकित्सकों ने इसी गांव के घायल युवक आकाश (29) को रेफर दिया।

महू चौकी चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार व एएसआई धर्मसिंह ने बताया कि घटना में मृतक के चाचा सीताराम सोलंकी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि रविवार रात करीब 10 बजे अजय सोलंकी जीप से तिवारा से अपने गांव लौट रहा था।

गंभीर नदी के पुराने पुल से गुजरते समय जीप अचानक अनियंत्रित हो गई और रेलिंग को टक्कर मार तोड़ते हुए नदी के सूखे पेटे में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल हिण्डौन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि अजय अविवाहित था और कृषि कार्य कर जीवन यापन करता था। हादसे की सूचना मिलते ही अजय के घर में कोहराम बच गया।