4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली: होली मनाने घर आ रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

करौली के श्यामपुर निवासी चंद्रभान उर्फ कल्लू जाटव की होली मनाने घर लौटते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। कर्नाटक से जयपुर-मैसूर ट्रेन से आ रहे युवक की बेंगलुरु के पास हादसे में जान चली गई।

less than 1 minute read
Google source verification

फोटो पत्रिका नेटवर्क

करौली। होली का त्योहार मनाने के लिए घर लौट रहे क्षेत्र के श्यामपुर निवासी युवक चंद्रभान उर्फ कल्लू जाटव की रास्ते में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बुधवार सुबह परिजनों को दुर्घटना की सूचना मिली तो परिवार में मातम छा गया। चंद्रभान पिछले दो वर्षों से कर्नाटक में मार्बल फिटिंग का काम कर रहा था। वह जयपुर-मैसूर ट्रेन से अपने गांव श्यामपुर आ रहा था, तभी बेंगलूरू से आगे दुर्घटना का शिकार हो गया।

चंद्रभान का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। इसकी जानकारी बेंगलूरू पुलिस ने 4 मार्च की प्रात: पर फोन के माध्यम से परिजनों को दी। चचेरे भाई अवधेश जाटव ने बताया कि दुर्घटना के समय चंद्रभान के साथ कोई साथी या परिवार का सदस्य मौजूद नहीं था। पुलिस ने पेंट में मिले मोबाइल से इस जानकारी की पुष्टि की।

परिवार में मचा कोहराम

चंद्रभान की अचानक मौत की खबर से पूरे परिवार में शोक का माहौल है। वह अपनी पत्नी रवीना, एक वर्षीय बच्ची और विधवा मां को पीछे छोड़ गया है। उसके पिता अमरलाल का पांच माह पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था। पत्नी, मां सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों का कहना है कि चंद्रभान रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा और ट्रेन से कैसे गिरा। घटना की पूरी जानकारी और कारणों का खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगा। मृतक का शव अभी गांव नहीं पहुंचा है।