
फोटो पत्रिका नेटवर्क
हिण्डौनसिटी (करौली)। लपावली रोड पर गढ़ी पनवेड़ा गांव के पास रविवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में पिता, पुत्र व दामाद शामिल हैं। हाहादसा ढाबे से खाना खाकर लौटते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर से हुआ।
सदर थाना पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अलीपुरा निवासी यशवेंद्र जाटव (30) पुत्र पून्याराम, उनके 12 वर्षीय पुत्र गौरव जाटव तथा बड़े भाई यादराम के दामाद मिल्कीपुरा निवासी धर्मेंद्र जाटव (22) पुत्र सियाराम के रूप में हुई है। हादसे में मुनीम जाटव पुत्र यादराम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र एक वर्ष पूर्व विवाह के बाद पहली बार ससुराल आया हुआ था। मेहमानबाजी के लिए चारों रात में पनवेड़ा स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गए थे। देर रात लौटते समय रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मौके से निकल रहे राहगीरों की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित की दिया। घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी मुनेश कुमार मीणा और सदर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम लाल चौधरी भी मौके और अस्पताल पहुंचे। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
हादसे की खबर से अलीपुरा और मिल्कीपुरा गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। पिता-पुत्र की एक साथ निकली शव यात्रा देख ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शवों के देख परिजन फफक पड़े। अलीपुरा में पिता-पुत्र की एक साथ निकली शव यात्रा को देख लोगों की आंखें नम हो गई।
Published on:
23 Feb 2026 04:47 pm
बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
