22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Karauli: हेलमेट पहनकर दिनदहाड़े दुकान में घुसा बदमाश, 3 मिनट में दराज तोड़कर 4 लाख किए पार

हिण्डौनसिटी। महवा रोड पर रेलवे फ्लाईओवर के पास स्थित आरसीसी सरिया की दुकान में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात ने लोगों चौका दिया। एक अज्ञात बदमाश हेलमेट पहनकर दुकान में घुसा और मात्र तीन मिनट में काउंटर की दराज तोडक़र उसमें रखे 4 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। घटना की दुकान मालिक […]

2 min read
Google source verification
Shop Cash Theft Case

वारदात के बाद पूछताछ करती पुलिस व इनसेट में खुली पड़ी दराज। फोटो: पत्रिका

हिण्डौनसिटी। महवा रोड पर रेलवे फ्लाईओवर के पास स्थित आरसीसी सरिया की दुकान में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात ने लोगों चौका दिया। एक अज्ञात बदमाश हेलमेट पहनकर दुकान में घुसा और मात्र तीन मिनट में काउंटर की दराज तोडक़र उसमें रखे 4 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। घटना की दुकान मालिक की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराने पर शनिवार को नई मंडी थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी।

दुकान मालिक पंकज प्रकाश ने बताया कि घटना के समय उनका पुत्र गौरव शर्मा और सेल्समैन ग्राहकों को सरिया दिखाने में व्यस्त थे। इसी दौरान शाम करीब 5.30 बजे काउंटर पर मौजूद कार्मिक अंकित गोयल किसी काम से अंदर चला गया। तभी बदमाश ने मौका पाकर पेचकस से दराज का ताला तोड़ा और नकदी जैकेट में रखकर बाइक से फरार हो गया।
बाइक से जाता दिखा हेलमेटधारी युवक

कुछ देर बाद ग्राहकों से रुपयों की लेन देने के लिए काउंटर देखा तो होश उड़ गए। देखा कि लॉक दराज खुली पड़ी थी और उसमें रखे रखे रुपए गायब थे। सूचना पर पंकज के पिता कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मामू व अन्य लोग दुकान पर पहुंच गए और दुकान सहित आस पास के सीसीटीवी के फुटेज देख तो हेलमेटधारी एक युवक दुकान से निकल बाइक से रवाना होता दिखा।

दुकान के भीतर-बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद

इधर पंकज मामू ने बताया कि शुक्रवार सुबह से फाल्ट आने से कई दुकानों की बिजली बंद थी। दुकान का इन्वर्टर भी वारदात से करीब 15 मिनट पहले ठप हो गया, जिससे दुकान के भीतर-बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए। हालांकि आसपास की दुकानों पर लगे कैमरों में हेलमेटधारी बदमाश दुकान से बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह नई मंडी थाना के एएसआई भरतलाल ने मौके पर पहुंचकर पीडि़त दुकानदार के बयान दर्ज किए और आसपास के क्षेत्रों में लगे कैमरों की जांच की। पुलिस का कहना है कि बदमाश की पहचान जल्द की जाएगी और वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा। इस घटना ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

बाहर घूमते हुए की रैकी

दुकान के कर्मचारी अंकित गोयल ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे एक युवक हेलमेट पहन कर दुकान के बाहर चहलकदमी कर रहा था। साथ ही घूमते हुए किसी से मोबाइल पर काफी देर तक बात बात करता रहा। उन्होंने पास की दुकान के ग्राहक का साथी समझ का ध्यान नहीं दिया था। इस बीच उनके यहां दो खरीदारों ने करीब 4 लाख रुपए कर राशि का दी थी। जिसे दराज में रखकर लॉक कर दिया था। संभवत: बदमाश इसी की रैकी कर वारदात को अंजाम दे गया।