19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Karauli Accident: बीमार बेटे को इलाज के लिए ले जा रहे पिता की दर्दनाक मौत, टक्कर मारकर बाइक समेत युवक को घसीटती रही लग्जरी कार

Luxury Car Hit Bike: हिण्डौनसिटी में लग्जरी कार और बाइक की भिड़ंत में बीमार बेटे को इलाज के लिए ले जा रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मृतक का 7 वर्षीय बेटा और बड़ा भाई गंभीर घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया।

2 min read
Google source verification
Accident

मृतक की फाइल फोटो: पत्रिका

Youth Died In Rajasthan Road Accident: हिण्डौनसिटी सदर थाना क्षेत्र के गांव चरमपुरा के पास मंगलवार देर शाम को लग्जरी कार व बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठा 7 वर्षीय पुत्र व बड़ा भाई गंभीर घायल हो गया। घायलों को जिला चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया।

बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक गांव अटक निवासी केवल जाटव (25) पुत्र सरदार सिंह जाटव है। मृतक के चाचा भरती जाटव ने मौके पर मिली दुर्घटनाग्रस्त कार के नम्बरों के आधार पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

परिजनों के अनुसार केवल जाटव बुखार से पीडि़त अपने पुत्र अंशुल को उपचार कराने के लिए शाम करीब 7 बजे हिण्डौन जिला अस्पताल आ रहा था। इस दौरान उसका बड़ा भाई हजारीलाल भी बाइक पर बैठा था। घर से 3-4 किलोमीटर दूर निकलने पर सामनेे से आ रहे एक कार चालक ने एक बाइक को ओवरटेक करते हुए तेज रफ्तार में बाइक को टक्कर मार दी।

इससे से बाइक सवार केवल सहित अंशुल और हजारी लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर गांव से मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व परिवारजनों तीनों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया। इस दौरान रास्ते में महवा के पास ही केवल ने दम तोड़ दिया।

शव को वापस जिला अस्पताल लाकर मॉच्र्युरी में रखवाया गया। सदर थाना एएसआई रजन लाल ने बताया कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवा गया। इस दौरान प्रशिक्षु आरपीएस उदससिंह भी मौजूद रहे। इधर परिजनों का आरोप है कि देर रात चालक मौके से कार को ले गया।

दूर तक घसीटी बाइक, कार छोड़ चालक हुआ फरार

परिजनों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद गिरी बाइक कार में फंसकर काफी दूर तक घिसटी। इससे केवल के शरीर में कई स्थानों पर फ्रैक्चर हो गए। वहीं उसका पुत्र अंशुल सडक़ किनारे गेहूं की फसल में जा गिरा। टक्कर के बाद कार में एअर बैग खुल गए। इससे सुरक्षित रहा चालक मौके पर कार को छोड़ कर भाग गया।