19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota Crime: वर्दी का रौब दिखाकर 1.5 लाख की डिमांड, कांस्टेबल पर SP ने लिया ये बड़ा एक्शन

SP Suspend Constable Manish Yadav: खाकी वर्दी पहने कांस्टेबल मनीष यादव ने अपने चार साथियों विजय माली, देवेंद्र नागर, प्रियांशु और विष्णु के साथ मिलकर उसका बैग चेक किया और मुकदमा दर्ज नहीं करने की एवज में 1.5 लाख रुपए की मांग की।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Feb 19, 2026

Kota Constable Manish Yadav

बर्खास्त कांस्टेबल मनीष यादव (फोटो: पत्रिका)

Rajasthan Crime News: कोटा के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में राहगीर से लूटपाट और अपहरण के मामले में आरोपी कांस्टेबल मनीष यादव को सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। मामले को गंभीर मानते हुए एसपी ने यह कार्रवाई की। पहले उसे निलंबित किया गया था, अब विभागीय जांच के बाद सेवा से हटाने का आदेश जारी किया गया है।

गौरतलब है की 27 जनवरी को पीड़ित राजेश सेन ने आरकेपुरम थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि खाकी वर्दी पहने कांस्टेबल मनीष यादव ने अपने चार साथियों विजय माली, देवेंद्र नागर, प्रियांशु और विष्णु के साथ मिलकर उसका बैग चेक किया और मुकदमा दर्ज नहीं करने की एवज में 1.5 लाख रुपए की मांग की।

विरोध करने पर उसे जबरन कार में बिठाकर शहर के अलग-अलग इलाकों में घुमाया गया। बाद में नया नोहरा क्षेत्र में ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई और नकदी व सामान लूट लिया गया। साथ ही किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

मामला दर्ज होते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित से आरोपियों की पहचान कराई, जिसमें सभी की तस्दीक हो गई। इसके बाद पांचों को गिरफ्तार किया गया था।