24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली जिले को मिले 63 नए पटवारी, कलेक्टर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, जानें कब से शुरू होगा प्रशिक्षण

Rajasthan Government Jobs News: राजस्थान पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के तहत करौली जिले में 63 अभ्यर्थियों को पटवारी के पद पर अस्थायी नियुक्ति दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Patwari Vacancy 2025

Patwari Vacancy 2025(Image-Freepik)

Karauli News: राजस्थान पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा-2025 में सफल रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। करौली जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने जिले में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इन सभी नवनियुक्त पटवारियों को अब जल्द ही फील्ड में जिम्मेदारी संभालने से पहले प्रशिक्षण लेना होगा।

राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित राजस्थान पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को करौली जिले में नियुक्ति प्रदान की गई है। इस भर्ती में कुल 63 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है।

अभ्यर्थियों को परिविक्षाधीन प्रशिक्षणार्थी के रूप में पटवारी के पद पर अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा घोषित अंतिम परिणाम एवं राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप की गई है।

निर्धारित तिथि को उपस्थित होना अनिवार्य

चयनित अभ्यर्थियों को अस्थायी पटवार प्रशिक्षण विद्यालय कुडगांव तहसील सपोटरा में 26 फरवरी को प्रात: 10 बजे प्रशिक्षण के लिए उपस्थित होना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि तक उपस्थित नहीं होने पर नियुक्ति आदेश निरस्त किया जा सकता है।

प्रशिक्षण अवधि छह माह की होगी तथा इसके पश्चात चयनित अभ्यर्थियों को नियमानुसार नियमित सेवा में नियुक्त किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियत पारिश्रमिक देय होगा तथा सेवा की शर्तें राजस्थान सेवा नियमों एवं संबंधित अधिसूचनाओं के अनुसार लागू होंगी।

जिला प्रशासन द्वारा सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित समय पर प्रशिक्षण संस्थान में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करें।