
फोटो पत्रिका
बालघाट (करौली)। समीपवर्ती जहानगर मोरडा ग्राम पंचायत के गांव डूगापुरा गांव में पूर्व सरपंच नारायण गुर्जर के घर के भीतर अचानक कई सांप निकल आने से हड़कंप मच गया। रसोई और स्टोर रूम के कोनों में सांपों को रेंगते देख परिवार के सदस्य दहशत में आ गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए।
सूचना तुरंत सांप पकड़ने वाली टीम को दी गई। सर्प मित्र नीरज प्रजापत ने बताया कि इस दौरान 9 सर्प निकलें। दीवारों की दरारों, लकड़ियों के ढेर और पुराने सामान के पीछे छिपे सांपों को एक-एक कर सुरक्षित रूप से पकड़ा गया।
लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी सांपों को पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते टीम नहीं पहुंचती तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। पकड़े गए सभी सांपों को सर्पमित्र नें बाद में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखने और सांपों के बिलों को बंद करने की अपील की है।
Updated on:
05 Mar 2026 02:57 pm
Published on:
05 Mar 2026 02:50 pm
बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
