
उदयपुर . नगर विकास प्रन्यास ने रविवार रात विश्वविद्यालय रोड से शोभागपुरा 100 फीट रोड पर अवाप्तशुदा जमीन पर चारदीवारी निर्माण कार्य रुकवाया व सोमवार नोटिस भी दिया। यूआइटी सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि देवस्थान विभाग की इस जमीन को यूआईटी ने अवाप्त कर रखा है। इस पर चारदीवारी निर्माण होने की शिकायत मिलने पर तहसीलदार गोवर्धन सिंह झाला ने टीम भेजकर रविवार रात को ही काम रुकवाया। सोमवार को निर्माणकर्ता को नोटिस जारी कर चेताया।
कॉलोनी में कोचिंग सेंटर से जाम
हिरणमगरी सेक्टर तीन में वृंदावन विहार समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कॉलोनी में बने दो कॉम्पलेक्स में संचालित कोचिंग सेंटर में आने वाले विद्यार्थियों के वाहनों की पार्किंग सडक़ पर होने से जाम सी स्थिति बन जाती है। क्षेत्रवासी इन्द्रसिंह चोरडिय़ा, बाबूलाल शर्मा, कमल चपलोत, संजय चोरडिय़ा, प्रकाश जैन आदि ने बताया कि इस अवैध पार्किंग से कॉलोनीवासियों को बाहर मुख्य सडक़ पर पहुंचने में भारी परेशानी हो रही है।
READ MORE: कृत्रिम हाथ देख खिले दिव्यांगों के चेहरे
उदयपुर. रोटरी क्लब एलीट, डॉ. एनएम दुगड़ मेमोरियल चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं रोटरी क्लब इन्दौर अपटाउन के संयुक्त तत्वावधान में उदियापोल स्थित निजी होटल में आयोजित शिविर में 68 दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ लगाए गए। कृत्रिम हाथों से लाभान्वित दिव्यांगजन बेहद खुश नजर आए। क्लब अध्यक्ष कमलेश तलेसरा ने बताया कि शिविर में बुलन्दशहर, रतलाम, बांसवाड़ा, बस्सी, धरियावद, आगरा , सीकर, पाली सहित कई शहरों से आए दिव्यांगों को विशेषज्ञों ने कृत्रिम हाथ की विशेषताओं की जानकारी दी। संयोजक मनीष गलुण्डिया ने बताया कि क्लब ने इस प्रोजेक्ट को स्थायी कर दिया है। इसके तहत होटल गोरबंध, उदियापोल तक आने वाले दिव्यांग कृत्रिम हाथ की सुविधा से लाभान्वित हो सकेंगे। रोटरी क्लब इन्दौर की टीम विजयंत के सदस्यों ने दिव्यांगों के हाथ लगाने में सहयोग किया। ििशवर में पूर्व प्रान्तपाल यशवंत कोठारी, निर्मल सिंघवी, रमेश चौधरी सहित रोटरी क्लब एलीट के कई सदस्य मौजूद रहे।