
पौधरोपण को लेकर गृहमंत्री ने ली बैठक, मानसून से पहले एक लाख पौधे लगाएंगे उदयपुर में
उदयपुर . गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि लेकसिटी का नैसर्गिंक सौंदर्य जग प्रसिद्ध है जिसे संरक्षित रखने का दायित्व हम सभी का है। इसके लिए आगामी मानसून से पूर्व शहर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में एक लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य सभी विभागों को मिलकर पूरा करना होगा।
गृहमंत्री सोमवार को यूआईटी सभागार में शहर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम को लेकर बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के आधार पर नगर विकास प्रन्यास, नगर निगम एवं वन विभाग को 20-20 हजार पौधे लगाएंगे, वहीं सुखाडिय़ा व कृषि विवि को मिलाकर 15 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। अन्य विभागों को अपने परिसर एवं अधीन कार्यालय परिसरों में पौधरोपण लगाने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग को राजकीय एवं निजी विद्यालयों में पौधरोपण का दायित्व सौंपा गया।
READ MORE: उदयपुर में हाइकोर्ट बेंच को लेकर जयपुर-जोधपुर में कार्य बहिष्कार
कटारिया ने कहा कि शहर की रत्नाागिरी, रामगिरी, गूगला मगरा, गोवर्धन विलास, सज्जनगढ़, चीरवा की घाटी, बड़ी आदि पहाड़ी क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए बड़ी मात्रा में पौधे लगाएं। पौधे उपलब्ध कराने का दायित्व वन विभाग का रहेगा। आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ शोभालाल औदिच्य ने आयुर्वेद विभाग की ओर से दो हजार हर्बल एवं औषधीय पौधे लगाने की बात कही।
मोहता पार्क को सुन्दर बनाएं
कटारिया ने कहा कि शहर के बीच मोहता पार्क गोगुन्दा, कोटड़ा, झाड़ोल अन्य सुदूर क्षेत्रों में आने वाले यात्रियों के आश्रय स्थल है, उसे सुंदर बनाया जाए। यूआईटी अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली ने बताया कि गृहमंत्री की मंशानुरूप लेकसिटी के सौंदर्यकरण के लिए यूआईटी सदैव तत्पर है। बैठक में जिला कलक्टर बिष्णुचरण मल्लिक, नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग, यूआईटी सचिव रामनिवास मेहता, विशेषाधिकारी ओपी बुनकर, एमपीयूएटी की रजिस्ट्रार प्रियंका जोधावत आदि मौजूद थे।
Published on:
22 May 2018, 2:49 PM IST
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.