उदयपुर

पहले इतराया, फिर अकड़कर अग्नि में समाया दशानन

पहले इतराया, फिर अकड़कर अग्नि में समाया दशानन अहंकार धूं-धूं कर खाकविजयादशमी धूमधाम से मनाई - निकली शोभायात्रा
2 min read
Oct 08, 2019
पहले इतराया, फिर अकड़कर अग्नि में समाया दशानन
पहले इतराया, फिर अकड़कर अग्नि में समाया दशानन

प्रमोद सोनी/ उदयपुर. विजयादशमी के उपलक्ष्य में दशानन के आतिशी दहन को देखने गांधी ग्राउंड खचाखच था। इसमें बडे़ से लेकर छोटे भी उत्साह से शामिल हुए। पहले तेज अट्टहास करने और बाद में ऊंचा सिर लिए खडे़ दशानन के समक्ष जैसे ही राम पहुंचे तो वह खूब घबराया। यहां पहले हनुमान जी ने रावण की लंका का दहन किया तो बाद में भ्राता लक्ष्मण के तीखे बाणों ने मेघनाद और कुंभकर्ण को मार गिराया। फिर बारी आई रावण की। रावण कहां आसानी से जलने वाला था। वह तेज बाणों की वर्षा के बीच अकड़कर कुछ देर खड़ा रहा, लेकिन आखिरकार उसे भी अपने पुत्र और भाई की राह जाना पड़ा। मौजूद लोगोंं ने टूटते-बिखरते-धूं धूं कर बिखरते दशानन को मोबाइल में कैद किया।
आतिशबाजी ने मन मोहा

गांधी ग्राउंड में बिलोचिस्तान पंचायत के तत्वावधान में सनातन धर्म सेवा समिति की ओर से आतिशीबाजी के साथ रावण दहन हुआ। इससे पूर्व शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी ग्राउंड पहुंची। शाम ७ बजे रावण दहन किया गया। हजारों दर्शकों भरे गांधी ग्राउंड में बिजली बंद करवा ये आभास करवाया गया कि अभी रावण जिंदा है तो चारो और अंधेरा है, लेकिन जैसे ही रावण जलकर राख हुआ पूरे मैदान में उजियारा हो गया। जैसे ही रावण जला तो पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठ। इससे पूर्व हनुमान जी ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ जलती पूंछ से लंका को जला दिया। दम्भी रावण की सोने की बनी लंका कुछ ही पलों में जल कर राख हो गई। बुराइयों से लडऩे को आतुर लक्ष्मण ने जैसे ही तीर दागे मेघनाद
फि र कुंभकर्ण के पुतले जल उठे। इसके बाद राम ने तीर चलाया और रावण की नाभी पर दे मारा, जिससे रावण जल उठा और फि र जलने लगा। दम्भी रावण को जलने में देर लगी और धीरे-धीरे जला, लेकिन आखिर बुराई का अंत हुआ। रावण का पुतला आग के हवाले हो गया। इससे पहले रावण की आंखों से निकली चिंगारियों से आक्रोश झलक रहा था। बाद में वह जल कर रख हुआ।

शोभायात्रा में सजी झांकिया
दोपहर 3 बजे सनातन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई, जो शाम शाम 6 बजे गांधी ग्राउंड पहुंची। शोभायात्रा में कई झांकियां सजाई गई। इसमें चंद्रयान की झांकी विशेष थी, जिसमें मोदी व ट्रंप भी बने थे। गांधी ग्राउंड में शोभायात्रा नेट्रेक पर 3 चक्कर लगाए।

आतिशी नजारे
पुतलों के दहन से पहले गांधी ग्राउंड में मनोरम आतिशबाजी की गई। करीब 20 मिनट हुई आतिशबाजी ने सबका मन मोहा। इस बीच शैलेश ब्रिजवानी ने राम का तिलक कर आरती की। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, महापौर चंद्रसिह कोठारी, उप महापौर लोकेश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया आदि भी मौजूद थे। इस दौरान विश्वशांति रैली के सृजन साथियों का सम्मान किया गया।

ये झांकियां रही विजेता
प्रथम- नारायण सेवा संस्थान

द्वितीय- खानपुर युवा संगठन
तृतीय-साहिति युवा संगठन

यहां भी हुआ रावण दहन
श्री बंजरग बली प्रचार समिति की ओर से पंचदेवरिया चांदपोल पर शाम को महाआरती के बाद आतिशी नजारों के साथ रावण दहन हुआ। इस अवसर पर महन्त नरपत राम, युधिष्ठिर कुमावत, डॉ. प्रदीप कुमावत, दुर्गेश शर्मा, पंकज, शक्ति सिंह कारोही आदि उपस्थित थे।

Published on:
08 Oct 2019 11:31 pm