उदयपुर

अभी नहीं मिलने वाली है सर्दी से राहत, एक बार फिर सक्रिय होगा प्रदेश में प​श्चिमी विक्षोभ, जानिए कब..

हर दिन मौसम बदल रहा रूप, पारा कभी ऊपर तो कभी नीचे

less than 1 minute read
Feb 15, 2024

लेकसिटी में मौसम का मिजाज हर दिन बदला दिखाई दे रहा है। कभी बादल तो कभी धूप के कारण बार-बार तापमान में उतार-चढ़ाव आ रहा है। गुरुवार को दिनभर धूप खिली रही, लेकिन इसमें तेजी नहीं थी। शाम ढलने पर सर्दी का प्रभाव बढ़ गया। इधर, तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 26 डिग्री से घटकर 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें 0.3 डिग्री की गिरावट हुई। वहीं, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से. दर्ज हुआ। जिसमें 1.6 की मामूली बढ़त हुई।

19-20 को फिर सक्रिय होगा विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी 3-4 दिन मौसम शुष्क रहेगा। 19-20 फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के आसपास एक परिसंचरण तंत्र बनने से उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे 19 और 20 फरवरी को अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही इन दोनों दिन जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी कहीं कहीं हल्की बूंदाबादी हो सकती है। अन्य संभाग में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Published on:
15 Feb 2024 10:47 pm
Also Read
View All