
चंदनसिंह देवड़ा/ उदयपुर. विधानसभा चुनावों का माहौल पूरे परवान पर है। मतदान को लेकर अब दो दिन ही शेष बचे हैंं, ऐसे में तमाम प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। उदयपुर ग्रामीण सीट पर भाजपा प्रत्याशी फूलसिंह मीणा के समर्थकोंं ने चुनावी प्रचार के दौरान घोडे़ पर बिठाकर बिंदोली निकाली। ढोल ढमाकोंं के साथ कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी को घोडे़ पर बिठाकर जनसम्पर्क कराते दिखे। चुनाव में अलग अलग सियासी रंग दिख रहे हैंं। प्रत्याशी जनता को रिझाने के लिए अनोखे ढंग से प्रचार कर रहे हैं । ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लकड़वास इलाके में मीणा कार से उतर घोडे़ पर सवार हो गए और गांव में प्रचार किया। इनके समर्थक और कार्यकर्ता नाच रहे थे एकाएक घोडे़़ पर ढोल ढमाके के साथ साफे में दिखे प्रत्याशी से माहौल किसी दूल्हे की बारात जैसा नजर आया। कौतूहल के बीच महिला को बताया गया कि यह बारात नहीं है नेताजी हैंं वोट मांगने आए हैंं।