उदयपुर

Rajasthan Election 2018 : यहां मुख्‍यमंत्री के साथ सेल्‍फी लेने और हाथ मिलाने की होड़ के चक्‍कर में गिरे दो जने

www.patrika.com/rajasthan-news, Rajasthan Election 2018
2 min read
Dec 04, 2018
cm vasundhara raje
Rajasthan Election 2018 : यहां मुख्‍यमंत्री के साथ सेल्‍फी लेने और हाथ मिलाने की होड़ के चक्‍कर में गिरे दो जने

गौतम पटेल/ सराडा. सलूूम्बर विधानसभा क्षेत्र के जयसमंद के समीपवर्ती सल्लाडा गांव मे मंगलवार को वसुंधरा राजे सिंधिया ने भाजपा प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया। इससे पहले राजे करीब सवा दो घंटे लेट पहुंची जहांं हजारोंं ग्रामीण इंतजार करते रहे बाद मे जैसे ही राजे का हेलीकॉप्टर सभा स्थल के पास पहुंचा तो लोग भाजपा के नारे लगाते नजर आए ।राजे सुबह करीब साढ़े बारह बजे हेलीपेड से मंदिर पहुंची जहा आजणा माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया ।जिसके बाद सभा स्थल पहुंची जहांं राजे का भव्य स्वागत किया गया इस दौरान बजरंग सेना के संभागीय प्रभारी जेएस बन्ना के नेतृत्व मेंं राजे को तलवार एवंं प्रतिमा भेंंट करते हुए पगड़ी पहनाई एवंं तोपोंं द्वारा भव्य स्वागत किया । सभा को संबोधित करते हुए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजना शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, गौरव पथ सहित कई योजनाओंं के कार्य करवाने की बात बताई। राजे ने बताया की छोटी बालिकाओं से अब कोई भी अपराधी छेड़खानी करेगा तो उसे फांसी की सजा दी जाएगी ऐसा कानून बन गया है । सात दिसंबर को क्‍या होगा जिस पर ग्रामीण बोले मतदान.. इस दौरान राजे बोली बटन कौनसा दबाना है तो भीड़ से लोगोंं की आवाज आई कमल पर । वसुंधरा राजे ने जयसमंद झील को भरने की योजना का कार्य शुरू होने की बात भी बताई ।सभा मेंं राजे ने दो बार पटेल एंव राजपूत समाज का नाम लेते हुए इस बार राजस्थान मे भाजपा की सरकार बनाते हुए आगामी लोकसभा चुनाव मे भी भाजपा की सरकार बनाकर कडी जोड़ने का आह्वान किया ।


नही आए गृहमंत्री,राजे से हाथ मिलाने के चक्कर में दो जने नीचे गिरे

राजे की सभा को लेकर उदयपुर सासंद अर्जुन लाल मीणा, भाजपा महामंत्री नरेंद्र मीणा, सलूूम्बर नगरपालिका चेयरमैन राजेश्वरी शर्मा, उदयपुर डेयरी चेयरमैन गीता पटेल सहित विभिन्न मंडलो के अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।लेकिन गृहमंत्री गुलाब चन्द कटारिया नही आए । सभा के बाद जब राजे भीड के सामने पहुंची तो लोगोंं द्वारा हाथ मिलाने के लिए भीड उमड़ पड़ी इस दौरान दो जने नीचे गिर गए ।

Published on:
04 Dec 2018 05:10 pm