मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय को बेहतर नैक ग्रेडिंग दिलाने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसी को लेकर गुरुवार को विश्वविद्यालय अतिथि गृह में कुलपति प्रोफेसर सुनीता मिश्रा की अध्यक्षता आइक्यूएसी की बैठक हुई।
उदयपुर. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय को बेहतर नैक ग्रेडिंग दिलाने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसी को लेकर गुरुवार को विश्वविद्यालय अतिथि गृह में कुलपति प्रोफेसर सुनीता मिश्रा की अध्यक्षता आइक्यूएसी की बैठक हुई। नैक टीम का दौरा मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में नहीं हो पाने के कारण अच्छी ग्रेडिंग नहीं मिल रही थी। इसके अभाव में अन्य कई परिलाभ विश्वविद्यालय को नहीं मिल पा रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल-आइक्यूएसी की बैठक में कुलपति मिश्रा की मौजूदगी में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने बेहतरीन कामकाज किए हैं। अच्छे संसाधन भी है। प्रोजेक्ट, शोध और छात्रों की उपलब्धियां भी है। इन सभी को ध्यान में रखते हुए शीघ्र नेक का विजिट यहां होगी। उन्होंने कहा कि हम प्रयास करेंगे कि ए प्लस प्लस ग्रेड विश्वविद्यालय को प्राप्त हो। इस अवसर पर न्यू एजुकेशन पॉलिसी के सफल क्रियान्वयन को लेकर भी चर्चा की गई।बैठक में आइक्यूएसी के डायरेक्टर प्रोफेसर शूरवीर सिंह भाणावत, न्यू एजुकेशन पॉलिसी-एनईपी के नोडल अधिकारी प्रोफेसर केबी जोशी, रजिस्ट्रार विनय पाठक, सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर सीआर सुथार, विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो सीपी जैन, वाणिज्य महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर मुकेश माथुर, डीन पीजी स्टडीज प्रोफेसर नीरज शर्मा, एफ़एमएस की डायरेक्टर प्रोफेसर मीरा माथुर, कंप्यूटर सेंटर के निदेशक डॉ अविनाश पवार आदि मौजूद रहे।
प्रो. भाणावत बने आईक्यूएसी के डायरेक्टर
उदयपुर. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुनीता मिश्रा ने लेखा एवं व्यावसायिक सांख्यिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल (आईक्यूएसी ) के डायरेक्टर नियुक्त किया है। प्रो. भाणावत के अब तक 68 रिसर्च पेपर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जनरल्स में प्रकाशित हुए हैं। उनमें से 11रिसर्च पेपर को बेस्ट पेपर अवार्ड से नवाजा है। 25 से ज्यादा पॉपुलर आर्टिकल भी कई हिंदी न्यूजपेपर में प्रकाशित हो चुके हैं। रुसा मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन भारत सरकार से प्रायोजित ब्लॉक चैन अकाउंटिंग रिसर्च प्रोजेक्ट के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर के रूप में भाणावत कार्य कर रहे हैं। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ने 2021 तथा 2022 में लगातार दो बार इंटरनेशनल रिसर्च अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।