उदयपुर

VIDEO: उदयपुर में सामने आया ये सनसनीखेज़ मामला, मचा हड़कंप, गोवर्धनविलास थाना पुलिस जुटी जांच में

उदयपुर . गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र से शनिवार को लापता हुए किशोर ने पिता को फोन कर अपहरण की सूचना देकर सनसनी फैला दी।
2 min read
• •
Updated: 21 May 2018, 1:25 PM IST
kidnapping of boy in udaipur
VIDEO: उदयपुर में सामने आया ये सनसनीखेज़ मामला, मचा हड़कंप, गोवर्धनविलास थाना पुलिस जुटी जांच में

मोहम्मद इलियास / उदयपुर . गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र से शनिवार को लापता हुए किशोर ने पिता को फोन कर अपहरण की सूचना देकर सनसनी फैला दी। बच्चे की ही आवाज में अपहर्ता ने पहले 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी और अगले ही पल वह 3 लाख रुपए पर रजामंद हो गया।

मामला दर्ज होने पर पुलिस ने किशोर की लोकेशन निकाली तो वह दिल्ली के सराय रोहिल्ला में मिली। किशोर के ट्रेन से वहां पहुंचने की पुष्टि होने पर पुलिस ने उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो किशोर वहां पर अकेला घूमता मिला।


पुलिस की टीम दिल्ली रवाना हो गई है। किशोर की बरामदगी के बाद ही पूरा खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी राजेश पंड्या का पुत्र शुभम (17) शनिवार को परिजनों को बताए बगैर घर से कहीं चला गया।

रातभर परिजनों ने उसके दोस्तों व रिश्तेदारों के घरों पर ढूंढ़ते रहे लेकिन उसका पता नहीं चला। दो बड़ी बहनों पर इकलौते पुत्र के एकाएक गायब होने पर परिजनों में हडकंप मच गया। रात को ही पिता ने गोवर्धनविलास थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

सुबह फिरौती के लिए आया फोन
सुबह करीब 6.20 बजे राजेश पंड्या के पास शुभम् के मोबाइल से फोन आया। बच्चे की ही आवाज में बोल रहे आरोपित ने शुभम के अपहरण की जानकारी देते हुए 50 लाख रुपए फिरौती की मांग की। नौकरीपेशा राजेश ने आरोपित को इतनी राशि की व्यवस्था नहीं होना बताया।

50 हजार या एक लाख तक की बात करने पर आरोपित ने 3 लाख रुपए की डिमांड रखते हुए फोन काट दिया। राजेश ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तकनीकी आधार पर जांच की तो शुभम् की लोकेशन दिल्ली के सराय रोहिल्ला स्टेशन पर मिली।

Published on: