4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PIE SUMMER CAMP 2018: मस्ती की पाठशाला में आज से नए कोर्स, पाई समर कैंप में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कई कोर्स के हैं विकल्प, video

उदयपुर- समर कैंप के तहत सोमवार से ज्योतिष व हस्तरेखा विज्ञान, पेंटिंग के अलावा इंटरव्यू हैंडलिंग स्किल जैसे नए कोर्स आरंभ होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Jyoti Jain

•

Updated: 20 May 2018, 5:21 PM IST

PIE SUMMER CAMP 2018 In udaipur

PIE SUMMER CAMP 2018: मस्ती की पाठशाला में आज से नए कोर्स, पाई समर कैंप में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कई कोर्स के हैं विकल्प, video

उदयपुर . बीएन पब्लिक स्कूल में पत्रिका इन एजुकेशन और कैंप संयोजक अर्थ डायग्नोस्टिक्स, शार्प प्लानेट, इमेज सूत्र और नालंदा स्किलविंग्स (जनक्रांति समिति) की ओर से चल रहे पाई समर कैप के तहत सोमवार से ज्योतिष व हस्तरेखा विज्ञान, पेंटिंग के अलावा इंटरव्यू हैंडलिंग स्किल जैसे नए कोर्स आरंभ होंगे।

वहीं, मंगलवार से फोटोग्राफी बेसिक, पत्रकारिता, रैकी, क्रिएटिव मेडिटेशन, गि ट रेपिंग, इंटीरियर डिजाइन, मेहंदी, ढोलक, साइबर सिक्योरिटी, हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग, फ्रेंच, एनीमेशन, सॉफ्ट टॉय मेकिंग, ग्राफिक डिजाइन तथा फिल्म मेकिंग जैसे कोर्सेज की शुरुआत होगी।

READ MORE: उदयपुर हाईकोर्ट मामले में आया ये नया मोड़, मुख्यमंत्री ने कहा अब नहीं पड़ेगी आंदोलन की जरूरत

इन कोर्सेज के प्रति ज्यादा रुचि
गौरतलब है कि पाई समर कैंप में परफॉर्मिंग आर्ट के अन्तर्गत बच्चों से लेकर बड़े मॉडर्न कथक, स्पेनिश गिटार, मराठी फोक डांस, थिएटर, सालसा, कैलिग्राफी सीख रहे हैं। इनके अलावा पर्सनलिटी डॅवलपमेंट, फैशन एंड टेक्सटाइल डिजाइनिंग कोर्स प्रतिभागियों को खासा आकृष्ट कर रहे हैं।


ऑन लाइन व ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन
राजस्थान पत्रिका के पाई समर कै प का हिस्सा बनकर हर कोई छुट्टियों के समय के उपयोग के साथ व्यक्तित्व में निखार ला सकता है। इसके लिए आयोजन स्थल पर भी रजिस्ट्रेशन सुविधा रखी गई है। इसी तरह, पीआईई.पत्रिका.कॉम पर ाी किसी ाी कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए 9413218266, 9928879279 स पर्क कर सकते हैं।

READ MORE: स्वेच्छा से पहुंचे और जुट गए नहर की सफाई में, अमृतं-जलम् अभियान के तहत मदार नहर की सफाई

उदयपुर. राजस्थान पत्रिका के अमृतं-जलम् अभियान से प्रेरित होकर कई संस्थाएं और शहरवासी स्वेच्छा से मदार नहर की सफाई में जुट रहे हैं। शनिवार सुबह बजरंग सेना के कार्यकर्ता मदार नहर पर पहुंचे और अपने स्तर पर संसाधन लाकर जुट गए सफाई में। रविवार को बड़ी संख्या में संगठन एवं स्वयंसेवी श्रमदान करेंगे।


सुबह 6.30 बजे सेना के कार्यकर्ता मदार नहर पर पहुंचे और फावड़े से भराव एकत्रित कर इसे नहर के बाहर निकाला। इस अवसर पर डॉ. घनश्यामसिंह भींडर, भूपेंद्र सिंह भाटी, कर्णवीरसिंह राठौड़, फतहसिंह राठौड़, नरेंद्र सोनी, शिवसिंह सोलंकी, सुनील कालरा, राहुल जैन, जितेंद्र जैन, शंकरसिंह राठौड़, सुरेश शर्मा, ऋषभसिंह गहलोत, भंवर डांगी, दिनेश शर्मा , राकेश पहाडिय़ा, भरत, सोनू रावत, दीपक मीणा, राहुल मीणा सहित कई लोगों ने श्रमदान किया।